7 May 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

ऑपरेशन प्रहार के तहत उत्तराखंड एसटीएफ को मिली कामयाबी, 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, 2018 से दे रहा था चकमा

ऑपरेशन प्रहार के तहत उत्तराखंड एसटीएफ को मिली कामयाबी, 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, 2018 से दे रहा था चकमा

उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय द्वारा राज्य में जघन्य अपराधों में लंबे समय से फरार चल रहे इनामी/भगोड़े अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत उत्तराखण्ड एसटीएफ को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। देवेन्द्र प्रकाश तिवारी धेनु एग्रो प्रोड्यूसर लिमिटेड द्वारा की गई लाखों की धोखाधड़ी में वांछित था।

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह का बयान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री अजय सिंह ने गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2018 में जनपद हरिद्वार में धेनु एग्रो प्रोड्यूसर लिमिटेड, ज्वालापुर, हरिद्वार द्वारा स्थानीय नागरिकों के साथ आर.डी. एवं फिक्स डिपॉजिट के नाम पर किए गए व्यापक आर्थिक धोखाधड़ी की गयी थी उक्त प्रकरण में थाना कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार में मु.अ.सं. 164/2018, धारा 406/420 आईपीसी पंजीकृत हुआ था , *धेनु एग्रो प्रोड्यूसर लिमिटेड, ज्वालापुर, हरिद्वार द्वारा स्थानीय नागरिकों से आरडी और फिक्स डिपॉजिट कराने के नाम पर विभिन्न बॉन्ड/सर्टिफिकेट जारी कर लाखों रूपये की धोखाधड़ी किए जाने का खुलासा विवेचना में हुआ। कंपनी के संचालकों—अनिल कुमार तिवारी एवं देवेंद्र प्रकाश तिवारी—की संलिप्तता धारा 406, 420, 120B भादवि, उत्तरांचल निक्षेपक हित अधिनियम 2005, चिट फंड एवं धन परिचालन (पाबंदी) अधिनियम 1978 तथा भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम की संबंधित धाराओं में पाई गई। जिसकी विवेचना EOW, सीआईडी सेक्टर देहरादून द्वारा की जा रही है।

See also  उत्तराखंड एसटीएफ का एक्शन, हाथी दांत के साथ 2 वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार

उक्त दोनों वांछित अभियुक्तों पर अपर पुलिस महानिदेशक, महोदय द्वारा ₹50,000-50,000 का ईनाम घोषित किया गया। अभियुक्तगण अनिल कुमार तिवारी पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है पर देवेन्द्र प्रकाश तिवारी, निवासी ए-1508 LIG आवास विकास कालोनी, हंसपुरम नौबस्ता कानपुर, उ०५० तभी से फरार चल रहा था।अभियुक्त लगभग 07 वर्षों से फरार चल रहा था।

ईनामी देवेन्द्र प्रकाश तिवारी वर्ष 2018 से थाना ज्वालापुर जनपद हरिद्वार से फरार चल रहा था और लगातार अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस से बचने का प्रयास कर रहा था। उन्होंने बताया कि इस फरार इनामी अपराधी की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ द्वारा विशेष रणनीति बनाकर तकनीकी सर्विलांस, मानव स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं तथा भौतिक साक्ष्यों का लगातार विश्लेषण किया जा रहा था। पिछले लगभग एक माह से एसटीएफ की टीम इस आरोपी की गतिविधियों पर लगातार निगरानी बनाए हुए थी।

See also  सवालों के घेरे में मित्र पुलिस, सतपुली के बाद नैनीताल में भी खाकी पर लगा दाग, आईजी लॉ एंड ऑर्डर से की गई शिकायत

अजय सिंह ने बताया कि आज विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि उक्त इनामी आगरा में मौजूद है, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एसटीएफ टीम द्वारा सी बी सी आई डी देहरादून व उत्तर प्रदेश STF को साथ लेकर सटीक रणनीति और त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप पुलिस टीम ने इनामी देवेन्द्र प्रकाश को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। एसएसपी एसटीएफ ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के अंतर्गत जघन्य अपराधों में वांछित एवं फरार इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रही है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस कार्यवाही

आज एसटीएफ को सूचना प्राप्त हुई कि उक्त इनामी अपराधी थाना डोंकी क्षेत्र आगरा उ0प्र0 में मौजूद है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसटीएफ एवं सीबीसीआईडी देहरादून ,उ0प्र0 एसटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में नाकेबंदी व घेराबंदी की गई।

See also  चंपावत में नाबालिग से गैंगरेप, इंद्रेश मैखुरी का कानून व्यवस्था पर सवाल

पुलिस टीम द्वारा सुनियोजित कार्रवाई करते हुए ईनामी देवेन्द्र प्रकाश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया तथा उसे कोतवाली ज्वालापुर में दाखिल कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।जज

गिरफ्तार अभियुक्त

देवेन्द्र प्रकाश तिवारी पुत्र आनन्द तिवारी निवासी आवास विकास कॉलोनी, हंसपुरम्, नौबस्ता, कानपुर (उ.प्र.) वर्तमान पता – निवासी ग्राम तोस थाना जैत जिला मथुरा उत्तर प्रदेश,उम्र – 40 वर्ष _____________________________________

🔴 उत्तराखण्ड STF टीम

1. निरीक्षक – एम.पी. सिंह

2. उपनिरीक्षक – प्रकाश भगत

3. हे0का0 – रियाज़ अख्तर

4. हे0का0 – गोविंद बिष्ट

5. हे0का0 चालक संजय कुमार

6. हे0का0 – दुर्गा सिंह पापड़ा

🔴 सीबीसीआईडी उत्तराखण्ड टीम

1. निरीक्षक – वेदप्रकाश थपलियाल

2,cons, कर्मवीर सिंह

3,con चालक मनोज राणा

उ0प्र0 एसटीएफ टीमः-

1- उपनिरीक्षक, राहुल परमार

2- HC अशोक राजपूत

3-HC गोविंद पाल

4-HC मोहर सिंह

5-C सत्यम यादव