10 May 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

चंपावत केस में बीजेपी का कांग्रेस पर षड्यंत्रकारी की भूमिका निभाने का आरोप

चंपावत केस में बीजेपी का कांग्रेस पर षड्यंत्रकारी की भूमिका निभाने का आरोप

उत्तराखंड बीजेपी ने चंपावत प्रकरण को लेकर कांग्रेस पर मुख्य षड्यंत्रकारी भूमिका का निर्वहन करने का आरोप लगाया है।  प्रदेश मुख्यालय मे पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश महामंत्री  दीप्ति रावत ने कहा कि बदला लेने की सुनियोजित साजिश के तहत अंजाम दी गई। निराधार घटना की आड़ में कांग्रेस, भाजपा संगठन और सरकार की छवि खराब करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी को भी चुनौती देते हुए कहा कि महिला होने के नाते उन्हें अपने प्रदेश संगठन के महिला विरोधी कृत्यों को संज्ञान में लेते हुए उनसे माफी मंगवानी चाहिए।

उन्होंने चंपावत में 5 मई को सामने आए कथित गैंगरेप प्रकरण को लेकर कांग्रेस बहुत गैरजिम्मेदाराना, असंवेदनशील और शर्मनाक व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस की शुरुआती जांच और प्रभावित बेटी के बयानों से अब शीशे की तरह साफ हो गया है कि पूरे मामले को बदले लेने की सुनियोजित साजिश के तहत अंजाम दिया गया है। जिसका राजनैतिक लाभ उठाने के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल और उनकी पार्टी नेताओं द्वारा भाजपा संगठन और सरकार की छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। क्योंकि इस पूरे घटनाक्रम के पीछे जिस व्यक्ति का नाम सामने आ रहा है वह आनंद मेहरा कांग्रेस नेता है, जो लगातार अपने बयान बदल रहा है। जिस तरह वह अब प्रभावित बेटी पर ही आरोप लगा रहा हैं, वह साफ संकेत है कि चुनाव लड़ने की राजनैतिक महत्वाकांक्षा के चलते यह सब षडयंत्र अंजाम दिया गया था। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे आनंद मेहरा को बिना तथ्यों के आरोप प्रत्यारोप के बजाय सकारात्मक राजनीति करनी चाहिए

See also  अग्निवीर स्कीम को लेकर कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग का राज्यव्यापी आंदोलन, चार चरण हुए पूरे

दीप्ति रावत ने इस पूरे प्रकरण में दुष्प्रचार और झूठ फैलाने की भूमिका के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी और उनके प्रदेश अध्यक्ष से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की। वहीं राज्य में मौजूद कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी को भी चुनौती दी कि जिस तरह महिलाओं से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर उनके प्रदेश अध्यक्ष और संगठन झूठ और साजिश की राजनीति कर रहा है, उसकी उन्हें निंदा करनी चाहिए। बेहतर हो कि वे एक महिला होने के नाते वे अपने प्रदेश नेताओं से सार्वजनिक माफी मनवाएं। उन्होंने इस पूरे प्रकरण में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग भी की है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार जनता द्वारा नकारे जाने के बाद राजनैतिक हताशा में कांग्रेस पार्टी अब साजिशें रचने में जुटी हुई है। चम्पावत की यह घटना इसका शर्मनाक जीता जगता प्रमाण है। स्पष्ट हुआ है कि कैसे भाजपा कार्यकर्ता को एक झूठे और फर्जी घिनौने प्रकरण में फंसाने का प्रयास किया गया। बिना किसी जांच और ठोस तथ्यों के हमारे कार्यकर्ता और पार्टी को बदनाम करने में जुट गए।

See also  चंपावत केस में आरोपी कमल रावत गिरफ्तार

उन्होंने कहा, कांग्रेस का एकमात्र मकसद है, किसी भी तरह भाजपा संगठन और मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र की छवि को खराब किया जाए। ऐसा नहीं है कि कांग्रेस या उनके नेताओं द्वारा इस तरह का नकारात्मक और षड्यंत्रकारी प्रयास पहली बार किया गया हो। वर्तमान वर्ष के 4 महीने में ये तीसरी बड़ी घटना है जिसमें कांग्रेस द्वारा भाजपा संगठन और सरकार की छवि खराब करने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जनवरी माह में कांग्रेस वरिष्ठ नेता तिलक राज बेहड़ के बेटे द्वारा स्वयं पर हमला करवाया गया था। लेकिन उसमें भी स्वयं बेहड और कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार पर आरोप लगाकर मुद्दा बनाने का प्रयास किया गया। हाल में ही विधायक अरविंद पांडे के नकली वायरल पत्र को आधार बनाकर स्वयं कांग्रेस अध्यक्ष ने झूठ बोलकर पत्रकार वार्ता तक की। जिसे खुद पांडेय द्वारा नकारा गया, फिर भी कांग्रेस के नेता अभी भी सोशल मीडिया आदि माध्यमों से झूठ परोसने से बाज नहीं आ रहे हैं। और अब चम्पावत की बेटी से संबंधित घटना पर कांग्रेस यही राजनैतिक षड़यंत्र को आगे बढ़ा रही है। वहीं इससे पूर्व भी अनेकों बार, पावन धामों की छवि, अपराध की फर्जी संस्था रिपोर्टों पर राज्य की शांत छवि और विकास के गलत आंकड़े प्रस्तुत कर समूचे उत्तराखंड की छवि खराब करने का प्रयास किया गया।

See also  सीएम धामी ने पिथौरागढ़ में जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की छवि खराब करने की ये सारी कोशिशें बताती हैं, यह संयोग नहीं सो है समझा प्रयोग है। इससे अधिक दुर्भाग्यपूर्ण है कि यह सब प्रदेश और मातृ शक्ति की छवि खराब होने की कीमत पर की जा रही हैं। फिलहाल राज्य की जनता सब देख रही है और 27 के चुनावों में भाजपा के साथ मिलकर इसका राजनैतिक जवाब, कांग्रेस का सूपड़ा साफ करके देगी

वहीं उन्होंने स्पष्ट किया कि कानूनी प्रक्रिया अभी जारी है और शीघ्र इस घटनाक्रम के दोषी सभी नाम सामने आयेंगे। इस साजिश में जो भी शामिल होगा, उन पर निष्पक्ष जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।  पत्रकार वार्ता में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी, प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन, महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी डॉ. दिव्या नेगी और महिला मोर्चा प्रवक्ता लक्ष्मी अग्रवाल भी मौजूद रहे।