22 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पिथौरागढ़ के कुमौड़ में शुरू हुआ सीवर लाइन का काम

पिथौरागढ़ के कुमौड़ में शुरू हुआ सीवर लाइन का काम

पिथौरागढ़ के कुमौड़ वार्ड में राज्य सेक्टर कार्यक्रम के अंतर्गत प्रस्तावित सीवर लाइन विस्तारीकरण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी आशीष भटगांई एवं मेयर नगर निगम कल्पना देवलाल ने भूमि पूजन कर परियोजना की शुरुआत की। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने खुशी जताते हुए इस योजना को क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात बताया। पिथौरागढ़ के कुमौड़ में शुरू हुआ सीवर लाइन का काम

अधिकारीयों ने बताया कि कुमौड़ वार्ड में सीवर लाइन विस्तारीकरण कार्य हेतु लगभग ₹197.93 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। योजना के तहत करीब 1313 मीटर लंबी सीवरेज लाइन, मैनहोल निर्माण तथा अन्य संबंधित कार्य कराए जाएंगे। परियोजना पूरी होने के बाद लगभग 90 परिवारों और 451 से अधिक लोगों को सीवरेज कनेक्शन की सुविधा मिलेगी। इससे क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होगी और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं प्राप्त होंगी।

See also  उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल पद से हटाने की मांग की, अंकिता भंडारी को इंसाफ दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखने का ऐलान

मेयर कल्पना देवलाल ने कहा कि निराड़ा-कुमौड़ क्षेत्र में लंबे समय से सीवर लाइन की समस्या बनी हुई थी, जिसके चलते सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही थीं और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय जनता की मांग को प्राथमिकता देते हुए शासन को प्रस्ताव भेजा गया, जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बजट स्वीकृत किया गया। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद नई सीवर लाइन को ट्रंक सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा तथा सीवर निस्तारण 1.25 एमएलडी क्षमता वाले एसटीपी के माध्यम से किया जाएगा। परियोजना को पूर्ण करने के लिए 12 माह की समयावधि निर्धारित की गई है।

See also  आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश