21 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल पद से हटाने की मांग की, अंकिता भंडारी को इंसाफ दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखने का ऐलान

उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल पद से हटाने की मांग की, अंकिता भंडारी को इंसाफ दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखने का ऐलान

उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में घंटाघर, देहरादून में अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने तथा दुष्यंत गौतम को बर्खास्त करने की मांग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान दशहरे के अवसर पर रावण के प्रतीकात्मक स्वरूप में दुष्यंत गौतम का पुतला दहन कर भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया। उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल पद से हटाने की मांग की, अंकिता भंडारी को इंसाफ दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखने का ऐलान

इस अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार इस मामले में ठोस कार्रवाई करने से बचती नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी प्रकरण में न्याय सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है और इस मामले में जनता के सामने स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए। रौतेला ने कहा कि दुष्यंत गौतम को अभी तक सीबीआई द्वारा क्लीन चिट दिए जाने की जानकारी नहीं है, इसके बावजूद उन्हें राज्यपाल नियुक्त किए जाने को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार गंभीर आरोपों से जुड़े मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय अपने लोगों को संरक्षण देती नजर आती है। इस तरह की कार्यप्रणाली समाज में गलत संदेश देती है और न्याय की अपेक्षा रखने वाले लोगों के विश्वास को कमजोर करती है।

See also  बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तारीख तय

उन्होंने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। ऐसे अवसर पर महिला कांग्रेस ने प्रतीकात्मक पुतला दहन कर यह संदेश दिया है कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और न्याय के सवाल पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर महिला कांग्रेस का संघर्ष लगातार जारी रहेगा और जब तक पीड़ित पक्ष को न्याय नहीं मिलता, तब तक महिला कांग्रेस अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।

इस अवसर पर महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला ढोंडियाल, नंदिता गढ़िया, अनुराधा तिवारी, विनीत प्रसाद भट्ट, सिद्धार्थ अग्रवाल, स्वयं रावत, तेजस्वी राणा, अभिनव वृष्टि, मुकेश बसेड़ा, अभिनव कपालिया, संगीता शर्मा, जैसी लक्ष्मी, सोनिया, अनीता सकलानी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

See also  डीएम पौड़ी ने लिया इको एडवेंचर पार्क का जायजा