15 May 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े, यूथ कांग्रेस की अगुवाई में देहरादून में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े, यूथ कांग्रेस की अगुवाई में देहरादून में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

आज युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक जी के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर देहरादून में जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार  एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता  लालचंद शर्मा ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है।

वक्ताओं ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम आदमी की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ रहा है, जिससे खाद्य पदार्थों से लेकर परिवहन तक हर चीज महंगी होती जा रही है। युवा कांग्रेस जनता की आवाज बनकर लगातार सड़कों पर संघर्ष कर रही है और आगे भी जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी।

See also  राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने किस विभाग की भर्ती‌ में लगाया धांधली का आरोप?

इस अवसर पर युवा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी हरनीत कौर जी, सह-प्रभारी परमजीत सिंह पम्मी जी, NSUI अध्यक्ष विकास नेगी जी, संगठन महामंत्री प्रियांश छाबड़ा, विनीत प्रसाद बंटू, महानगर अध्यक्ष तेजस्वी राणा, अभय कैथुरा, अकरम अंसारी सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।