जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग ने कीर्तिनगर में डीजल, पेट्रोल के दामों में वृद्धि एवं NEET भर्ती परीक्षा लीक के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि बीजेपी सरकार चुनाव परिणाम के बाद हर बार डीजल, पेट्रोल के दाम बढ़ाकर आम जनमानस की कमर तोड़ने का काम कर रही है। पिछले कई वर्षों से लगातार NEET जैसी परीक्षाओं के पेपर लीक करा कर लाखों युवाओं के भविष्य के साथ भाजपा सरकार खिलवाड़ कर रही है।भाजपा सरकार बार-बार होने वाले पेपर लीक से मेहनती युवाओं का भविष्य अंधकार में डाल रही है। अभी तक जितने भी आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है सभी भाजपा के नेता कार्यकर्ता हैं।
वहीं परीक्षा दोबारा कराने की घोषणा के बाद छात्रों पर मानसिक और आर्थिक दबाव बढ़ गया है। आज कीर्तिनगर बाजार में वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने भाजपा सरकार, धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष रघुवीर सिंह भंडारी, अंकित सिंह, विपिन पवार, भीम सिंह नेगी, नीति राज, उदय सिंह रावत, शूरवीर सिंह जयाड़ा, हर्षमणी कृतवाण, शंकर सिंह रावत, अमन आदि उपस्थित रहे।

More Stories
जन जन की सरकार कार्यक्रम के तहत शिविर में सुनीं समस्याएं
देहरादून मास्टर प्लान 2041 को लेकर जनता ने दिए अहम सुझाव
सीएम धामी ने की बैंकर्स समिति की बैठक