सोशल मीडिया पर प्रसारित वीआईपी बिल भुगतान संबंधी खबरों का संज्ञान लेते हुए श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय विभागीय समिति गठित कर दी है।
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच और सत्यता सामने लाने के लिए समिति बनाई गई है। मंदिरों के दान की राशि का किसी भी स्तर पर दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
समिति में वित्त नियंत्रक हेम कांडपाल, अधिशासी अभियंता विपिन तिवारी, विधि अधिकारी एसएस बर्त्वाल और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजन नैथानी शामिल हैं। समिति को तीन सप्ताह में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
बीकेटीसी ने स्पष्ट किया है कि पारदर्शिता और जवाबदेही के सिद्धांतों के तहत जांच रिपोर्ट आने के बाद तथ्य सार्वजनिक किए जाएंगे और जिम्मेदारी तय की जाएगी।

More Stories
ग्लेशियर झीलों का संभावित जोखिम कम करने की कवायद
स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के प्रतिनिधिमंडल की सीएम धामी से मुलाकात
सीएम धामी ने मुनाफाखोरों पर शिकंजा कसने के दिए निर्देश