16 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम धामी के जन्मदिन पर लगा बधाई देने वालों का तांता

सीएम धामी के जन्मदिन पर लगा बधाई देने वालों का तांता

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर आज मुख्यमंत्री आवास में आत्मीयता और उत्साह का वातावरण रहा। मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देने के लिए प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी एवं अधिकारी-कर्मचारी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे।

मुख्यमंत्री आवास पर दिनभर शुभकामनाएं देने वालों का सिलसिला चलता रहा। हर कोई बधाई देने को लेकर उत्साहित दिखा। सभी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके सफल एवं उज्ज्वल जीवन की कामना की। सीएम धामी के जन्मदिन पर लगा बधाई देने वालों का तांता

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी का आत्मीयता से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि साथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का यह स्नेह और शुभकामनाएं उनके लिए विशेष महत्व रखती हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की सेवा का दायित्व एक सामूहिक जिम्मेदारी है और सभी के सहयोग एवं समन्वय से ही राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सकता है ।

See also  पिथौरागढ़ में रामगंगा संघर्ष समिति का आंदोलन जारी, अब 12 मुद्दों को लेकर लड़ाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की सेवा करना उनके लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राज्य को विकसित उत्तराखण्ड की दिशा में आगे ले जाने के लिए सरकार, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों-कर्मचारियों की टीम भावना के साथ कार्य करना आवश्यक है।

इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ, अपर सचिव श्री बंशीधर तिवारी सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा कर्मचारियों सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं।

See also  उत्तराखंड फायर ब्रिगेड के 21 ट्रेनियों ने आपदा प्रबंधन विभाग के कार्यालय का किया भ्रमण
Ad 2