16 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

राज्य स्थापना दिवस को लेकर तैयारियां तेज

राज्य स्थापना दिवस को लेकर तैयारियां तेज

आगामी 09 नवंबर को मनाए जाने वाले राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर आज जिला सभागार में जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में समस्त विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि राज्य स्थापना दिवस को जनपद में हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना दिवस उत्तराखंड राज्य के गठन के लिए किए गए संघर्ष, त्याग एवं बलिदान को स्मरण करने का महत्वपूर्ण अवसर है। इस अवसर पर राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष एवं योगदान को याद करते हुए उनके परिजनों को सम्मानित किया जाए। राज्य स्थापना दिवस को लेकर तैयारियां तेज

See also  मुख्य सचिव ने दी छठ की शुभकामनाएं

जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के दौरान स्थानीय संस्कृति, लोक परंपराओं एवं उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत, बैठने की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने को कहा।

जिलाधिकारी ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त नगर निकायों, ग्राम पंचायतों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान संचालित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इस अभियान में संबंधित विभाग एवं स्थानीय निकाय आपसी समन्वय से सहभागिता सुनिश्चित करें, ताकि जनपद में स्वच्छ एवं सकारात्मक वातावरण बनाया जा सके।

See also  स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध धामी सरकार

उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय से अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित एवं गरिमामय ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। साथ ही राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष एवं योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए भी आवश्यक प्रयास करने को कहा।

बैठक में अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे.एस. चुफ़ाल सहित समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

See also  दिल्ली के भारत मंडपम में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, उत्तराखंड पवेलियन में झलक रही देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत
Ad 1