10 June 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने टपकेश्वर महादेव में की विशेष पूजा

बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने टपकेश्वर महादेव में की विशेष पूजा

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज को गढ़ी कैंट स्थित टपकेश्वर मंदिर में पीएम नरेन्द्र मोदी के देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के उपलक्ष्य में पूजा-अर्चना कर उनके दीर्घायु जीवन एवं उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में यह एक गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने कहा कि पिछले 4399 दिनों में प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, दृढ़ संकल्प और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के कारण भारत ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अनेक नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के अटूट विश्वास और समर्थन का प्रतीक है।

See also  सीएम धामी ने ली विकास योजनाओं की जानकारी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान सम्मान, युवाओं के लिए नए अवसर, डिजिटल क्रांति, आधुनिक आधारभूत संरचना, आत्मनिर्भर भारत अभियान तथा वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुए परिवर्तनकारी कार्यों के सशक्त प्रमाण हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में और अधिक गति से आगे बढ़ेगा।