14 June 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

केशव नेगी के समर्थन में जंतर-मंतर पर उत्तराखंड के लोगों का प्रदर्शन

केशव नेगी के समर्थन में जंतर-मंतर पर उत्तराखंड के लोगों का प्रदर्शन

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने आज जंतर मंतर पर उत्तराखंडी भाई केशव सिंह नेगी की रिहाई की मांग को लेकर उत्तराखंड के सांसदों पर आरोप लगाया कि इस मामले पर वह अपराध पूर्ण चुप्पी साधधे हुए है और एक निर्दोष को जेल भेज दिया गया है । इसलिए उत्तराखंड के पांचो सांसदों को संसद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

उत्तराखंड लोक पांच के अध्यक्ष बिट्टू उपरेती के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में आज हजारों लोगों ने भाग लिया लोगों ने केसर सिंह नेगी को तुरंत दिया करो के नारे लगाए उन्होंने कहा केसर सिंह नेगी निर्दोष है इस जनप्रदर्शन में लोगों ने पार्टी की भावना से ऊपर उठकर प्रदर्शन में भाग लिया । प्रदर्शन का संचालन मंच के महासचिव पवन मैथानी ने किया । उत्तराखंडी समाज के अलावा अन्य लोगों ने भी बड़ी संख्या में इसमें भाग लिया । बड़ी संख्या में महिलाएं इस प्रदर्शन में शामिल थे भाजपा नेता जगदीश ममगई आंदोलनकारी नेता देव सिंह रावत ईश्वर सिंह रावत दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत भारतीय जनता पार्टी के नेता गिरीश बलूनी यूकेडी के नेता आशुतोष नेगी चौधरी चरण सिंह ब्रिगेड के अध्यक्ष अजीत सिंह धुमाकोट महोत्सव के संरक्षक सोमपाल सिंह नेगी कुलदीप रावत होटल यूनियन के नेताओं समेत इस जन प्रदर्शन को अनेक लोगों ने संबोधित किया शशि कोटनाला प्रेम बौखंडी, लक्ष्मी देवी प्रमिला रावत सुरेंद्र हलसी अनेक महिलाओं ने भी प्रदर्शन को संबोधित किया

See also  आईएमए की पासिंग आउट परेड में दिखा जोश