19 June 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

NEET री एग्जाम को लेकर प्रशासन ने पुख्ता की तैयारी

NEET री एग्जाम को लेकर प्रशासन ने पुख्ता की तैयारी

आगामी 21 जून रविवार को अपराह्न 02 बजे से 05 बजे तक नीट-2026 की परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा को शान्तिपूर्ण तथा पारदर्शिता से सम्पन्न कराने हेतु जनपद में 05 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। जिसमे कुल 2528 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होगें।

अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने जिला सभागार में केन्द्र व्यवस्थापकों व समन्वयको की बैठक लेते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शिता से सम्पन्न कराने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि जनपद में 05 परीक्षा केन्द्र जिसमे प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय नया भवन पंतनगर, प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पुराना भवन पंतनगर, पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय काशीपुर, आईआईएम काशीपुर व पीएमश्री अटल उत्कृष्ठ एएनझा राजकीय इण्टर कालेज रूद्रपुर परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। उन्होंने कहा कि परीक्षा कार्य में कोई भी लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा की ड्यूटी बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है, निर्धारित समय पर अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र में प्रवेश होना चाहिए, परीक्षा केंद्र में आवश्यक दिशा-निर्देशों का शतप्रतिशत अनुपालन करते हुए सीसी टीवी कैमरे की जद में प्रश्नपत्र रखे व खोले जाएं। उन्होने कहा कि परीक्षा केन्द्रों पर जैमर लगाकर चैक भी कर लिया जाये की जैमर काम कर रहा है या नही। उन्होंने निर्देश दिये कि परीक्षा का आयोजन जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ही करवाया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यह भी सुनिश्चित करें कि किसी भी कर्मचारी के पास मोबाइल न हो। उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्र के भीतर मोबाइल फोन तथा ब्लूटूथ डिवाइस, घड़ी या किसी भी अन्य प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल गैजेट पूर्णतः प्रतिबन्धित है, इसलिए परीक्षार्थियो से अपील है कि वे अपने घर से ही मोबाईल आदि न लाये।