उत्तराखंड कांग्रेस ने चुनाव आयोग से उत्तराखंड के अधिकारी राम कुमार शर्मा की शिकायत की है। कांग्रेस का आरोप है कि चंपावत नर्सिंग कॉलेज में बतौर एसोसिएट प्रोफेसर तैनात राम कुमार शर्मा राजस्थान में एक चुनावी सभा में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के साथ नज़र आए। कांग्रेस ने इसे अधिकारी कर्मचारी सेवा नियमावली का उल्लंघन बताया है।
कांग्रेस ने साफ किया कि सत्ता पक्ष के दबाव म इस तरह काम करना सही नहीं ठहराया जा सकता। कांग्रेस ने चुनाव आयोग से आरोपी अफसर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। कांग्रेस न कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के रवैये पर भी सवाल उठाए हैं। एक चिट्ठी के जरिये कांग्रेस ने अपनी शिकायत चुनाव आयोग को भोजी है और जल्द ही एक्शन की उम्मीद जताई है।


More Stories
वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता में उत्तराखंड के प्रतिभागियों ने हासिल किए 2 पदक
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले न देहरादून में क्या किया?
मैस्कॉट प्रतियोगिता के विजेताओं को एमडीडीए उपाध्यक्ष ने किया सम्मानित