सिलक्यारा टनल हादसे के बाद चलाए जा रहे रेस्क्यू पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार नज़र बनाए हुए हैं। पीएम मोदी ने आज सुबह भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फोन किया और रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल में फंसे श्रमिकों के लिए भोजन, दवाइयां, अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति एवं उन्हें सकुशल बाहर निकालने हेतु चल रहे बचाव कार्यों की जानकारी ली।
सीएम धामी ने दी जानकारी
पीएम मोदी के साथ हुई बातचीत की जानकारी खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर शेयर की। सीएम ने कहा ”
आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi ने आज फोन पर बात कर सिलक्यारा, उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल में फंसे श्रमिकों के लिए भोजन, दवाइयां, अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति एवं उन्हें सकुशल बाहर निकालने हेतु चल रहे बचाव कार्यों की जानकारी ली।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी को केंद्रीय एजेंसियों, अंतर्राष्ट्रीय एक्सपर्ट्स एवं प्रदेश प्रशासन के परस्पर समन्वय के साथ संचालित बचाव कार्यों से अवगत कराया। इस दौरान उन्हें गत 24 घंटों में हुई सकारात्मक प्रगति एवं श्रमिकों और उनके परिजनों की बातचीत से बढ़े मनोबल की भी जानकारी दी।
माननीय प्रधानमंत्री का इस कठिन परिस्थिति से निपटने हेतु निरंतर मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है जो हम सभी को पूरी ताकत से श्रमिक भाइयों को शीघ्र और सुरक्षित बाहर निकालने के लिए नित नई उर्जा प्रदान करता है।

More Stories
गरीबों को घर मुहैया कराने के लिए सरकार की पहल
सूर्यकांत धस्माना ने महेंद्र भट्ट पर लगाया बेतुकी बयानबाजी का आरोप
बीजेपी प्रकोष्ठों की बैठक में सीएम धामी बोले 2027 में भी कमल खिलना तय