17 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

दिल्ली में दिखेगी उत्तराखंड की विरासत, गढ़वाल हितैषिणी सभा का खास प्लान

दिल्ली में दिखेगी उत्तराखंड की विरासत, गढ़वाल हितैषिणी सभा का खास प्लान

अपनी स्थापना का शताब्दी वर्ष मना रही ‘गढ़वाल हितैषिणी सभा’ ने आज पंचकुइया रोड स्थित सभागार में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। संगठन के शताब्दी वर्ष महोत्सव ‘विरासत’ के बारे में जानकारी दी। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सभा के अध्यक्ष अजय सिंह बिष्ट ने बताया कि गढ़वाल हितैषिणी सभा का शताब्दी वर्ष महोत्सव ‘विरासत’ 25 नवंबर को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में भव्य तरीके से मनाया जाएगा। इस दौरान भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा उत्तराखंड के गौरव मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल भी मंच पर फरफॉर्म करेंगे।

 

कार्यक्रम में उत्तराखंड की पांच विभूतियों और पांच संस्थाओं को समामानित किया जाएगा। इसके साथ ही अच्छी लोकप्रियता हासिल करने वाली 5 प्रादेशिक फिल्मों को भी सम्मान से नवाजा जाएगा। सभा के अध्यक्ष ने बताया इस महोत्सव का मकसद संगठन के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पूर्वजों को नमन करना और उत्तराखंड की विरासत को सहेजना है।

See also  उत्तराखंड पुलिस फिर चलाएगी वेरिफिकेशन ड्राइव, कानून व्यवस्था के मद्देनजर फैसला

सीएम, पूर्व सीएम रहेंगे मौजूद

महोत्सव के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल और टिहरी के बीजेपी विधायक किशोर उपाध्याय भी महोत्सव में शिरकत करेंगे। इनके साथ ही उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाले नरेंद्र सिंह नेगी, रेखा धस्माना उनियाल, कल्पना चौहान, रेशम शाह, गजेंद्र राणा और रोहित चौहान भी महोत्सव की शोभा बढ़ाएंगे। प्रेस वार्ता में उपस्थित सभा के कोषाध्यक्ष अनिल कुमार पंत और कार्यकारी सदस्य आजाद सिंह नेगी ने बताया कि गढ़वाल हितैषिणी सभा पिछले 100 वर्षों से लगातार समाज कल्याण के कार्य करती चली आ रही है, जिनमें गरीब कन्याओं की शादी में मदद, ग्रामीण शिक्षा एवं व्यक्तित्व विकास और ग्रामीण स्वास्थ्य अभियान भी शामिल हैं। इस अवसर पर संस्था के प्रमुख सदस्यों में दीपक देवेदी , रूप चंद , मुरारी लाल खंडूरी आदि उपस्थित रहे।