24 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

18 जुलाई तक उत्तराखंड में मनाया जाएगा सेवा पखवाड़ा

18 जुलाई तक उत्तराखंड में मनाया जाएगा सेवा पखवाड़ा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ऋषिकेश से ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण – जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ (सेवा पखवाड़ा) अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश के सभी जनपद वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। अभियान का उद्देश्य सरकार और आमजन के बीच समन्वय स्थापित करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। 18 जुलाई तक उत्तराखंड में मनाया जाएगा सेवा पखवाड़ा

इसी क्रम में जनपद पिथौरागढ़ में रामलीला मैदान में सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी आशीष भटगांई, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, विधायक डीडीहाट बिशन सिंह चुफाल, राज्य मंत्री (दर्जा प्राप्त) गणेश भंडारी, महापौर कल्पना देवलाल तथा मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में आमजन ने सहभागिता की।

See also  देहरादून नगर निगम क्षेत्र में फैली अव्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने कहा कि राज्य सरकार जनपद पिथौरागढ़ के समग्र विकास एवं जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार, होमस्टे, पर्यटन सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है, जिससे जनपद विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ जनसेवा के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि आज से 18 जुलाई तक सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जनपद के विभिन्न विकास खंडों में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में आमजन अपनी समस्याएं, शिकायतें एवं सुझाव सीधे प्रशासन के समक्ष रख सकेंगे तथा उनका त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सेवा पखवाड़ा के दौरान स्वास्थ्य, आयुष्मान भारत, पेंशन, राजस्व, समाज कल्याण, कृषि, स्वरोजगार सहित विभिन्न विभागों की सेवाएं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा। शिविरों में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर जनसमस्याओं का मौके पर पंजीकरण तथा समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करेंगे।

See also  शहीद लेफ्टिनेंट हेमंत सिंह महर बिष्ट को जयंती पर पिथौरागढ़ में किया गया नमन

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए बहुउद्देशीय स्टॉलों का जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने अवलोकन किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य परीक्षण, आयुष्मान कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कृषि, उद्यान, पशुपालन, स्वरोजगार एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी आमजन को उपलब्ध कराई गई। पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण भी किया गया तथा विभिन्न योजनाओं के संबंध में उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि सेवा पखवाड़ा के दौरान आयोजित होने वाले शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाएं तथा अपनी समस्याओं एवं सुझावों से प्रशासन को अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। सेवा पखवाड़ा शासन और जनता के बीच विश्वास, सहभागिता एवं सुशासन को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा।

See also  महंगाई के मुद्दे पर बढ़ी तकरार, यूथ कांग्रेस सचिव ऋषेंद्र महर का सरकार पर प्रहार

कार्यक्रम में बताया गया कि जनपद में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की सक्रिय सहभागिता से सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करते हुए अंतिम छोर पर खड़े प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संकल्प को साकार किया जाएगा।