22 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

बदरीनाथ में चढ़ावा चोरी, कांग्रेस ने सनातन के मुद्दे पर बीजेपी को घेरा

बदरीनाथ में चढ़ावा चोरी, कांग्रेस ने सनातन के मुद्दे पर बीजेपी को घेरा

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा है कि बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान में कथित चोरी के आरोपों ने भाजपा के तथाकथित हिंदुत्व की वास्तविकता को देश के सामने उजागर कर दिया है। उन्होंने कहा कि जनता की धार्मिक भावनाओं का दोहन कर सत्ता तक पहुंचने वाली भाजपा का हिंदुत्व का मुखौटा अब पूरी तरह उतर चुका है।बदरीनाथ में चढ़ावा चोरी, कांग्रेस ने सनातन के मुद्दे पर बीजेपी को घेरा

गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि पहले अयोध्या राम मंदिर से जुड़े चंदे में कथित अनियमितताओं को लेकर सवाल उठे, उसके बाद केदारनाथ में 230 किलो सोने के प्रकरण पर आज तक सरकार कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सकी और अब बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान में कथित अनियमितताओं की खबरों ने करोड़ों सनातनियों की आस्था को गहरी ठेस पहुंचाई है।

See also  अंकिता भंडारी केस को लेकर कांग्रेस आक्रामक, रागिनी नायक ने सरकार को घेरा, दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल पद से बर्खास्त करने की मांग

उन्होंने कहा कि भाजपा को न तो सनातन धर्म की मर्यादा से कोई सरोकार है और न ही मंदिरों की पवित्रता से। यदि मंदिरों में श्रद्धालुओं की ओर से अर्पित दान और संपत्ति की सुरक्षा पर ही प्रश्नचिह्न लगने लगें, तो यह केवल आर्थिक अनियमितता का विषय नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं के विश्वास पर सीधा आघात है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा सरकार इन गंभीर आरोपों पर पारदर्शी और निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय उन्हें दबाने का प्रयास करती रही है। यही कारण है कि जनता का सरकार पर भरोसा लगातार कम होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार वास्तव में निर्दोष है, तो उसे पूरे मामले की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराकर सच्चाई देश के सामने रखनी चाहिए।

See also  राज्य वन विभाग अभिकरण की कार्यकारी समिति की बैठक

दसौनी ने कहा कि धर्म और आस्था के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा को अब देश की जनता जवाबदेह बनाएगी। करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं के साथ कथित विश्वासघात करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। आने वाले समय में भाजपा को अपने कर्मों का जवाब जनता की अदालत में देना ही होगा।

 

 

See also  दलेर मेहंदी विवाद पर सियासत तेज, उत्तराखंड कांग्रेस महासचिव अमरजीत सिंह ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से की माफी की मांग
Ad 1