11 July 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम धामी ने विकास योजनाओं के लिए मंजूर किया बजट

सीएम धामी ने विकास योजनाओं के लिए मंजूर किया बजट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ में ध्वज जयन्ती माता मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विकास कार्य के निर्माण हेतु ₹ 97.09 लाख, विकासखण्ड मूनाकोट के ग्राम पंचायत भौड़ी के अन्तर्गत बुद्धेश्वर मंदिर में सौन्दर्यीकरण एवं दीवार एवं धर्मशाला के निर्माण हेतु ₹ 22.00 लाख, जनपद उधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र खटीमा में ग्राम भूड महोलिया में चार बीघा जमीन पर छठ पूजा स्थल बनाए जाने हेतु ₹ 2.70 करोड़ तथा जनपद रूद्रप्रयाग के विधानसभा क्षेत्र केदारनाथ में द्वितीय केदार श्री मद्द्महेश्वर धाम को विकसित किए जाने हेतु ₹ 54.81 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

See also  सेवा समर्पण और सुशासन के तहत शिविरों में उमड़ रही भीड़

मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ में मोटर मार्ग बेडा से भट्ठयानी मेल्टीनाथ तक आंतरिक सम्पर्क सी०सी० मार्ग का निर्माण किए जाने हेतु ₹ 62.19 लाख, जनपद उधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र सितारगंज में ग्राम सूर्यनगर एवं ग्राम शान्तिपुरी न0-4 के मध्य स्थित गोला नदी पर 250 मीटर स्पान पीएससी सेतु का निर्माण किए जाने हेतु ₹ 18.78 करोड़, जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र भीमताल में राज्य योजना के अन्तर्गत भीमताल-नैकुचियाताल मोटर गार्ग (जिला मार्ग) के किमी० 1 से 06 में 30 एमएमबीसी द्वारा सुधारीकरण कार्य हेतु ₹ 2.46 करोड़ तथा जनपद हरिद्वार के विधानसभा क्षेत्र झबरेडा में राज्य योजना के अन्तर्गत अकबरपुर-खुण्डेवाली-लोदीवाला-झबरेडा नगर पंचायत तक मार्ग का पी०सी० के कार्य हेतु ₹ 66.68 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

See also  रेल मंत्री से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड में रेल प्रोजेक्ट और रेल सर्विस को लेकर की बात

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद हरिद्वार के थाना श्यामपुर में टाईप तृतीय के 06 आवासों के निर्माण हेतु ₹ 3.10 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त में ₹ 1.24 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।