12 July 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

बीजेपी का एक वोट एक बूथ पर फोकस, संगठन की बैठक में विस्तार से चर्चा

बीजेपी का एक वोट एक बूथ पर फोकस, संगठन की बैठक में विस्तार से चर्चा

भाजपा संगठन की हरिद्वार रोड पर कुंआवला स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में आयोजित वैठक में बोलते हुए राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुग ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर एक एक बूथ और एक एक वोट पर फोकस कर आगे बढ़ना हैं। उन्होंने राज्य सरकार के कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा के लिए वातावरण बहुत अच्छा और अनुकूल है। प्रदेश की जनता हमे वोट करना चाहती है और हमें उनके वोट को सुनिश्चित करते हुए मतदान केंद्र तक ले जाने में सहयोग करना है। उन्होंने संकल्प दिलाते हुए कहा कि हमे अब तक की सबसे अधिक विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करनी है। हमने कार्यकर्ताओं के पराक्रम और सरकारों की उपलब्धियों से एक बार हार एक बार जीत के मिथक को तोड़ा है। लिहाजा अब हमें उत्तराखंड को भाजपा के लिए अभेद दुर्ग भी बनाना है। इसी क्रम में हमे एसआईआर की संवैधानिक प्रक्रिया में सहभागिता करनी और मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाना है। ऐसा करना देश के पक्ष में है और राष्ट्रवादी भाजपा के लिए शुभ है, क्योंकि इस प्रक्रिया के बाद जहां जहां भी चुनाव हुए हैं वहां भगवा लहराया है। उन्होंने कहा कि बिहार, असम और बंगाल में भाजपा का प्रदर्शन इसे साबित करता है। कार्यकर्ताओं के पराक्रम और सरकारों की उपलब्धियों से एक बार हार एक बार जीत के मिथक को तोड़ा है। लिहाजा अब हमें उत्तराखंड को भाजपा के लिए अभेद दुर्ग भी बनाना है। हमे एसआईआर की संवैधानिक प्रक्रिया में सहभागिता करनी और मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाना है। ऐसा करना देश के पक्ष में है और राष्ट्रवादी भाजपा के लिए शुभ है, क्योंकि इस प्रक्रिया के बाद जहां जहां भी चुनाव हुए हैं वहां भगवा लहराया है। तरुण चुघ ने एक एक वोट से सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक बूथ पर फोकस करना है ताकि देवभूमि को पार्टी का अभेद किला बनाना है। वहीं सीएम धामी ने जहां कम वहां हम के नीति पर अमल करते हुए, हमे 27 की महा विजय को साकार का आह्वाहन किया।

See also  चमोली में सेवा, सुशासन और समर्पण के तहत शिविर में उमड़ी भीड़

बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी कार्यकर्ताओं से जहां कम वहां हम के संकल्प पर अपनी अपनी संगठनात्मक जिम्मेदारी के निर्वहन का आग्रह किया। केंद्रीय नेतृत्व की उम्मीद और निर्देश अनुशार प्रदेश में हमे महाविजय दिलाने के लिए पूरी क्षमता से कार्य करना है। जिसके लिए हमे चुनावी प्रबंधन की अपनी कुशलता को और अधिक बेहतर करना होगा। जिसके लिए सबसे पहली महत्वपूर्ण सीढ़ी है सही मतदाता सूची। जिसके लिए हमे अपने बीएलओ 2 के माध्यम से घर घर जाकर लोगों को जागरूक कर उनका तय प्रक्रिया में वोट सुनिश्चित करवाना है। मुख्यमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं से जहां कम वहां हम के संकल्प पर अपनी अपनी संगठनात्मक जिम्मेदारी के निर्वहन का आग्रह किया। केंद्रीय नेतृत्व की उम्मीद और निर्देश अनुशार प्रदेश में हमे महाविजय दिलाने के लिए पूरी क्षमता से कार्य करना है। जिसके लिए हमे चुनावी प्रबंधन की अपनी कुशलता को और अधिक बेहतर करना होगा। जिसके लिए सबसे पहली महत्वपूर्ण सीढ़ी है सही मतदाता सूची है। जिसके लिए हमे अपने बीएलओ 2 के माध्यम से घर घर जाकर लोगों को जागरूक कर उनका तय प्रक्रिया में वोट सुनिश्चित करवाना है।

See also  सीएम धामी ने विकास योजनाओं के लिए मंजूर किया बजट

प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि त्रुटिहीन मतदाता सूची बनाने के हमारे प्रयास का अर्थ है, कोई पात्र वोट कटे नहीं और अपात्र बचे नहीं। जिसके लिए एक जिम्मेदार राजनैतिक दल की भांति हमे इस संवैधानिक प्रक्रिया में सहयोग करना है। भट्ट ने त्रुटिहीन मतदाता सूची बनाने में एक जिम्मेदार राजनैतिक दल होने के नाते संवैधानिक संस्थाओं के पूर्ण सहयोग के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं कटे और अपात्र का नाम सूची में नहीं बचा रहे। ये सुनिश्चित करना हम सबकी लोकतांत्रिक कर्तव्य भी है कि प्रदेश के वोटर ही प्रदेश की सरकार का चयन करें। इस दौरान उन्होंने सभी से उनकी भूमिका को लेकर विस्तार से समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए।

See also  दान के रुपयों से केदारनाथ की यात्रा के मुद्दे पर पूर्व विधायक मनोज रावत ने बीजेपी नेताओं से मांगा जवाब

बैठक में पूर्व सांसद एवं एसआईआर टीम के केंद्रीय सदस्य जमयांग त्सेरिंग नामग्याल, प्रकाश तंवर की मौजूदगी में राज्य सरकार में मंत्री एवं विधायक समेत प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, सह प्रभारी, बीएलए 1 एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शामिल हुए।

इस दौरान केंद्रीय टीम के सदस्य नामग्याल ने एसआईआर प्रक्रिया को विस्तृत रूप से समझाया और एक राजनैतिक कार्यकर्ता होने के नाते उसने सहयोग की भूमिका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने इस संबंध में संगठनात्मक कार्यवाही हेतु महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मार्गदर्शन दिया और प्रतिभागियों द्वारा पूछे सवालों के ज़बाब दिए।