15 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

साइबर धोखाधड़ी केस का आरोपी गिरफ्तार

साइबर धोखाधड़ी केस का आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड एसटीएफ की साइबर टीम ने एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए डिजिटल अरेस्ट से संबंधित साइबर धोखाधड़ी के प्रकरण में FIR NO 21/2025 से सम्बन्धित अभियोग में 50 लाख रुपये के इनामी अभियुक्त को हरियाणा राज्य से गिरफ्तार किया है। उक्त अभियोग में पूर्व में ही 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है।साइबर धोखाधड़ी केस का आरोपी गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ उत्तराखण्ड द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि माह अगस्त 2025 में नैनीताल निवासी पीडिता द्वारा डिजिटल अरेस्ट से सम्बन्धित अभियोग साईबर क्राईम रूद्रपुर में दर्ज कराया गया था, जिसमें साईबर अपराधियों द्वारा स्वयं को महाराष्ट्र साईबर क्राईम से बताते हुए पीडिता के नाम पर खुले बैंक खाते में मनी लाण्ड्रिंग के तहत 60 करोड रूपये की लेन-देन होने की बात कही गयी, जिसके लिये साईबर अपराधियों द्वारा पीडिता के खातों का ऑनलाईन वैरिफिकेशन किये जाने के नाम पर व्हाटसप कॉल पर ही 12 दिनों तक पीडित को “डिजिटली अरेस्ट” करते हुए विभिन्न खातों में कुल 1.47 करोड़ रूपये की धनराशि धोखाधडीपूर्वक जमा करायी गयी थी । गिरफ्तार अभियुक्त के बैंक खाते में साइबर ठगी से प्राप्त 50 लाख रूपये की धनराशि स्थानांतरित हुई थी। लगातार फरार चल रहे उक्त अभियुक्त को एसटीएफ की साइबर टीम ने तकनीकी विश्लेषण, डिजिटल साक्ष्यों एवं लगातार की जा रही निगरानी के आधार पर उसे गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है।

See also  धामी ने सीएम आवास पर फहराया तिरंगा

*गिरफ्तार अभियुक्त*

भूपिन्दर सिंह पुत्र गुरचरन सिंह निवासी ग्राम पिलखनी, रविदास मन्दिर के पास, थाना शाह, जनपद अम्बाला, हरियाणा उम्र- 41 वर्ष