15 July 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

डीएम पिथौरागढ़ ने किया कनालीछीना के निर्माणधीन तहसील का दौरा

डीएम पिथौरागढ़ ने किया कनालीछीना के निर्माणधीन तहसील का दौरा

जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने बुधवार को नवनिर्माणाधीन तहसील कनालीछीना का औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसील भवन, सेफ्टी वॉल तथा परिसर में संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए स्पष्ट कहा कि गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी या गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी पाई गई तो संबंधित अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था की जिम्मेदारी तय करते हुए नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

See also  मुख्य सचिव ने शहरी विकास विभाग के कार्यों की जानकारी ली

निरीक्षण के दौरान तहसील भवन की एप्रोच रोड अपेक्षित मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने तहसीलदार एवं कार्यदायी संस्था RWD के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए एप्रोच रोड को शीघ्र दुरुस्त करने तथा सभी कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भवन तक पहुंचने वाले मार्ग का सुगम एवं सुरक्षित होना अत्यंत आवश्यक है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने, गुणवत्ता परीक्षण समय-समय पर कराने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुसार पूरे किए जाएं।

See also  चमोली में स्वास्थ्य शिविर में 150 मरीजों का किया परीक्षण