यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर ने उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयान को लेकर कड़ी नाराजगी जताई।
महर ने कहा कि जिस तरह से महेंद्र भट्ट ने बच्चों को सालों शब्द का प्रयोग किया उससे इनके असली चाल और चरित्र का पता चलता है। महर ने कहा बीजेपी का राष्ट्रीय नेतृत्व ये बताए कि क्या आप अपने नेताओं को युवाओं को गाली देने की ट्रेनिंग देते है क्या , जो ज्यादा गाली देगा उसे वैसा पद दिया जाएगा? इससे पहले इनके एक मंत्री प्रेम अग्रवाल ने पहाड़ के लोगों को इसी तरह साले शब्द का प्रयोग का अपमानित करने का कार्य किया था
जिस पर उत्तराखंड के आम जन के कड़े विरोध के बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। अब इनके पार्टी के अध्यक्ष ऐसा बोल रहे हैं तो सोचिए इनके छोटे नेता क्या बोलते होंगे? ऋषेंद्र महर ने कहा कि बीजेपी के नेता आंदोलन में बैठे छात्रों को कभी आतंकवादी, कभी नक्सली ,कभी पाकिस्तानी एजेंट तो कभी देश विरोधी तक कहते आए हैं, जो असहनीय है। महर ने बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि ऐसे प्रदेश अध्यक्ष पर एक्हुशन लेते हुए फौरन पद से हटा देना चाहिए। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि अगर जल्द महेंद्र भट्ट को पद से नहीं हटाया गया और उन्होंने सार्वजनिक रूप से देश और प्रदेश के छात्रों से माफी नहीं मांगी तो हम अपने छात्रों एवं युवाओं के मान और सम्मान के लिए बीजेपी सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन छेड़ने के लिए मजबूर होंगे।

More Stories
25 लाख की स साइबर ठगी से जुड़े गैंग का सदस्य गिरफ्तार
कारगिल विजय दिवस पर सीएम धामी ने किया अमर शहीदों को नमन
कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर सैनिक सम्मान समारोह में शामिल हुए सीएम धामी