14 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

महेंद्र भट्ट के बयान को लेकर यूथ कांग्रेस का आक्रोश, राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर ने मांगा उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष का इस्तीफा, उग्र आंदोलन की थी चेतावनी

महेंद्र भट्ट के बयान को लेकर यूथ कांग्रेस का आक्रोश, राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर ने मांगा उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष का इस्तीफा, उग्र आंदोलन की थी चेतावनी

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर ने उत्तराखंड बीजेपी  अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयान को लेकर कड़ी नाराजगी जताई।
महर ने कहा कि जिस तरह से महेंद्र भट्ट ने बच्चों को सालों शब्द का प्रयोग किया उससे इनके असली चाल और चरित्र का पता चलता है। महर ने कहा बीजेपी का राष्ट्रीय नेतृत्व ये बताए कि क्या आप अपने नेताओं को युवाओं को गाली देने की ट्रेनिंग देते है क्या , जो ज्यादा गाली देगा उसे वैसा पद दिया जाएगा? इससे पहले इनके एक मंत्री प्रेम अग्रवाल ने पहाड़ के लोगों को इसी तरह साले शब्द का प्रयोग का अपमानित करने का कार्य किया था महेंद्र भट्ट के बयान को लेकर यूथ कांग्रेस का आक्रोश, राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर ने मांगा उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष का इस्तीफा, उग्र आंदोलन की थी चेतावनीजिस पर उत्तराखंड के आम जन के कड़े विरोध के बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। अब इनके पार्टी के अध्यक्ष ऐसा बोल रहे हैं तो सोचिए इनके छोटे नेता क्या बोलते होंगे? ऋषेंद्र महर ने कहा कि बीजेपी के नेता आंदोलन में बैठे छात्रों को कभी आतंकवादी, कभी नक्सली ,कभी पाकिस्तानी एजेंट तो कभी देश विरोधी तक कहते आए हैं, जो असहनीय है। महर ने बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि ऐसे प्रदेश अध्यक्ष पर एक्हुशन लेते हुए फौरन पद से हटा देना चाहिए। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि अगर जल्द महेंद्र भट्ट को पद से नहीं हटाया गया और उन्होंने सार्वजनिक रूप से देश और प्रदेश के छात्रों से माफी नहीं मांगी तो हम अपने छात्रों एवं युवाओं के मान और सम्मान के लिए बीजेपी सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन छेड़ने के लिए मजबूर होंगे।

See also  सीएम धामी ने देश यूनिवर्सिटी में किया युवाओं से संवाद