उत्तराखंड के युवाओं के प्रति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा किए गए अमर्यादित एवं आपत्तिजनक बयान के विरोध में आज युवा कांग्रेस पिथौरागढ़ ने उनका पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस ने कहा कि प्रदेश के युवाओं का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। संगठन ने महेंद्र भट्ट से उत्तराखंड के युवाओं से सार्वजनिक रूप पार्टी नेतृत्व से उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से निष्कासित करने की मांग की।

युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी कि अगर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को और तेज किया जाएगा। अभिषेक बोहरा (प्रदेश सचिव ) धीरज बेरी जिला अध्यक्ष , किशन कुमार जिला महासचिव , अनन्य मेहरा विधानसभा अध्यक्ष , युवा ग्राम प्रधान दीपक मेहरा , शुभम भट्ट ,संजय लोहिया , पंकज जोशी,छात्र संघ महासचिव राजेश कुमार , कार्तिक खर्कवाल , रोहित मेहरा ,जनक बोरा,सतीश मोखलिया,रिक्की अरोड़ा , अशोक लोहिया , रिदम टम्टा, आशीष,आदि , वीर टम्टा, राहुल व अन्य युवा साथी मौजूद रहे

More Stories
सचिव समिति की बैठक में दिए गए अहम निर्देश
सीएम धामी ने आज किया क्या अहम काम?
सहकारिता में उत्तराखंड बना देश का अग्रणी राज्य: त्रिवेंद्र रावत