15 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

डीएम चमोली ने लिया निर्माणाधीन पानी के टैंक का जायजा

डीएम चमोली ने लिया निर्माणाधीन पानी के टैंक का जायजा

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने अटल मिशन फॉर रीजुवनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन (AMRUT) 2.0 के अंतर्गत संचालित कर्णप्रयाग पेयजल योजना के तहत रिठोली–सुंदरखाल मोटर मार्ग पर निर्माणाधीन पेयजल टैंक का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता जल निगम अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि ₹27.39 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन इस योजना का लगभग 40 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। योजना का निर्माण कार्य अगस्त 2025 से प्रारंभ हुआ है तथा इसे फरवरी 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित है। डीएम चमोली ने लिया निर्माणाधीन पानी के टैंक का जायजा

उन्होंने बताया कि परियोजना के अंतर्गत पिंडर नदी से लिफ्ट प्रणाली के माध्यम से पानी को दो मुख्य टैंक तक पहुंचाया जाएगा। इसके बाद जल संस्थान की पूर्व से स्थापित कुछ संरचनाओं का उपयोग करते हुए कर्णप्रयाग क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ किया जाएगा। योजना के पूर्ण होने पर लगभग 3,000 पेयजल कनेक्शनों को नियमित एवं बेहतर जलापूर्ति का लाभ मिलेगा, जिससे क्षेत्र की पेयजल वितरण व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

See also  पीपलकोटी टनल हादसे में एक और शव मिला, 2 लापता लोगों की तलाश जारी

जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए व्यक्तिगत पेयजल लाइन बिछाने का कार्य भी शीघ्र प्रारंभ कर निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाने के निर्देश दिए, ताकि योजना का लाभ समय पर आमजन तक पहुंच सके। उन्होंने अधिकारियों को कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने तथा नियमित निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।

इस दौरान उपजिलाधिकारी अलकेश नौड़ियाल, जल निगम, अमृत योजना के साथ अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

See also  उत्तराखंड के कई संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से मिले राहुल गांधी
Ad 2