1 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

राहुल गांधी और परिवार के खिलाफ कर्नाटक के बीजेपी विधायक ने की अपमानजक बयानबाजी, कांग्रेस नेताओं ने देहरादून में दी तहरीर, मुकदमा दर्ज करने की मांग

राहुल गांधी और परिवार के खिलाफ कर्नाटक के बीजेपी विधायक ने की अपमानजक बयानबाजी, कांग्रेस नेताओं ने देहरादून में दी तहरीर, मुकदमा दर्ज करने की मांग

महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून के एसपी सिटी को ज्ञापन सौंपकर कर्नाटक के भाजपा विधायक यशपाल सुवर्णा द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं उनके परिवार के विरुद्ध की गई कथित आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणी के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।

इस अवसर पर लालचंद शर्मा ने कहा कि भाजपा विधायक द्वारा राहुल गांधी एवं उनके परिवार के विरुद्ध दिया गया बयान अत्यंत अशोभनीय, अमर्यादित और लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में इस प्रकार की भाषा का प्रयोग न केवल राजनीतिक मर्यादाओं का उल्लंघन है, बल्कि समाज में वैमनस्य और अशांति का वातावरण भी उत्पन्न कर सकता है।

See also  सीएम धामी ने गदरपुर को दी विकास योजनाओं की सौगात

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस प्रकार की अभद्र और गैर-जिम्मेदाराना बयानबाजी को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने एसपी सिटी से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा यदि प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय कानून के प्रावधानों के अनुसार उचित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाए।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में स्वस्थ राजनीतिक संवाद आवश्यक है, लेकिन व्यक्तिगत एवं परिवार पर अभद्र टिप्पणियां लोकतांत्रिक संस्कृति को कमजोर करती हैं। कांग्रेस पार्टी ऐसे कृत्यों का लोकतांत्रिक एवं कानूनीछ तरीके से विरोध जारी रखेगी।

See also  दिवंगत पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को परवादून कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री वीरेंद्र पोखरियाल, दीप बोहरा प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता, पार्षद रमेश कुमार मंगू, शाहिद अंसारी, एतात् खान, सिद्धार्थ वर्मा जमाल अहमद आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।