2 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम धामी ने खटीमा में सुनीं लोगों की समस्याएं

सीएम धामी ने खटीमा में सुनीं लोगों की समस्याएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज लोहियाहेड हेलीपैड स्थित कैंप कार्यालय में जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जनसेवा ही सरकार का मूल उद्देश्य है और आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता के साथ परीक्षण कर उसका प्रभावी समाधान किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

See also  देहरादून में छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत डीएम कार्यालय का घेराव, ज्योति रौतेला ने बोला हल्ला

उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मंत्र के साथ कार्य कर रही है। शासन और प्रशासन की जवाबदेही तभी सार्थक होगी, जब आम नागरिक को उसकी समस्या का शीघ्र एवं संतोषजनक समाधान मिले। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से जनहित से जुड़े मामलों में पूर्ण गंभीरता, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने को कहा।

इसके उपरान्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा खटीमा कैंप कार्यालय में 27 दिव्यांगजनों को 77 सहायक उपकरण और 22 वरिष्ठ नागरिकों को 113 सहायक उपकरण ,11 बैटरी रिक्शा, 14 व्हीलचेयर , 18 कमोड चेयर, 06 ट्राई साइकिल, 24 हियरिंग मशीन ,40 नी ब्रेस,13 बैसाखी के अतिरिक्त वॉकर , वॉकिंग स्टिक, सिलिकॉन कुशन , सी पी चेयर आदि का वितरण किया गया साथ ही ग्रामोत्थान रीप योजनांतर्गत नारी शक्ति ग्राम संगठन गदरपुर व सत्यमेव जयते सी एल एफ बाजपुर को बोलेरो वाहन तथा एकता सी एल एफ गदरपुर को फूड वैन की चाबी सौंपी।

See also  काठगोदाम सर्किट हाउस में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश