मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 20 सितम्बर को प्रस्तावित बद्रीनाथ दौरे के दृष्टिगत जिलाधिकारी गौरव कुमार ने आज बद्रीनाथ धाम पहुंचकर कार्यक्रम स्थलों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत बद्रीनाथ हेलीपैड, कथा महोत्सव स्थल, एराइवल प्लाजा तथा देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल आयोजन स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर मंच, बैठक व्यवस्था, विद्युत, पेयजल, साफ-सफाई, पार्किंग, यातायात, बैरिकेडिंग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए यातायात एवं पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने और आपसी समन्वय के साथ सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के साथ-साथ देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 एवं बद्रीनाथ कथा महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले श्रद्धालुओं और आगंतुकों के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखी जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए कार्यक्रम को सुचारू एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना सुनिश्चित करें।

More Stories
सीएम धामी ने काशीपुर में किया विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम
देहरादून में 50 लाख रुपये की हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, स्टूडेंट्स को सप्लाई करते थे नशीले पदार्थ
देहरादून में सड़कों की बेहाली, कांग्रेस ने पीडब्ल्यूडी पर उठाए सवाल, ज्ञापन देकर जल्द समाधान निकालने की मांग