जनपद टिहरी गढ़वाल से कांग्रेस पार्टी के जमीनी स्तर के कार्यकर्ता शांति प्रसाद भट्ट ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को चिट्ठी भेजी है। जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष और राज्य सभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद हल्द्वानी जनसभा स्थल के शुद्धिकरण का मुद्दा उठाया। शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि ये भारतीय लोकतंत की गंभीर घटना है, ये न केवल अनुसूचित समाज का अपमान है बल्कि बल्कि संविधान की आत्मा पर गहरा आघात है,
भारतीय संविधान ने अनुच्छेद 17 में अस्पृश्यता के अंत,समानता का अवसर की भावना को अंगीकृत किया था, किंतु हल्द्वानी की शुद्धिकरण की घटना ने इस पवित्र भावना को गहरी चोट पहुंचाई है, मल्लिकार्जुन खड़गे छः भाषाओं के ज्ञाता है, विधायक से लेकर सांसद, राज्य विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष, राज्य सभा में नेता प्रतिपक्ष और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक के पद को सुशोभित कर रहे है,क्या उनका अपराध यह है कि वे अनुसूचित जाति समाज से आते है ? इस शुद्धिकरण की घटना की जांच और कार्यवाही की मांग के लिए आज दिनांक 14:08:2026 को महामहिम राष्ट्रपति महोदय को एक ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से अधिवक्ता शांति प्रसाद भट्ट ने भेजा है।

More Stories
चमोली टनल हादसे पर सीएम धामी ने छत्तीसगढ़ और झारखंड के मुख्यमंत्रियों से की फोन पर बात, श्रमिकों कुछ सुरक्षा का दिया भरोसा
सीएम धामी ने दूध यूनिवर्सिटी में किया युवा संवाद कार्यक्रम
सीएम धामी ने शासकीय आवास पर फहराया तिरंगा