कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात कर उनके प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि घटना को चार साल बीतने के बावजूद परिवार आज भी न्याय का इंतजार कर रहा है।
राहुल गांधी ने कहा कि अंकिता भंडारी महज 19 साल की थीं और वनंतरा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करती थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि एक कथित वीआईपी मेहमान की मांग का विरोध करने के कारण अंकिता की हत्या कर दी गई और उनका शव चीला नहर में मिला।
जे
उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि रिपोर्ट में हिंसा और डूबने के साक्ष्य सामने आए थे। राहुल गांधी ने यह भी सवाल उठाया कि जांच पूरी होने से पहले अंकिता के कमरे और रिजॉर्ट के कुछ हिस्सों को ध्वस्त किए जाने की कार्रवाई क्यों की गई।
राहुल गांधी ने मामले में कथित ‘VIP’ की पहचान और उसे लेकर सरकार की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार अब तक उस व्यक्ति को बचा रही है और इसके पीछे राजनीतिक संरक्षण होने की बात कही।
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को राजनीतिक संरक्षण देना बेहद गंभीर और शर्मनाक है। राहुल गांधी ने कहा कि देश तभी आगे बढ़ सकता है जब महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा, समानता और न्याय मिले।
अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर उनका परिवार और विभिन्न सामाजिक संगठन लंबे समय से आवाज उठाते रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि महिलाओं के प्रति वस्तु जैसी सोच और अपराधियों को संरक्षण देने वाली मानसिकता को खत्म करना जरूरी है।

More Stories
डीजी सूचना बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में फहराया तिरंगा
धामी ने सीएम आवास पर फहराया तिरंगा
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सचिवालय में फहराया तिरंगा