16 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कांग्रेस ने डीजीपी को भेजा ज्ञापन, हल्द्वानी में रामलीला मैदान का शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ एक्शन लेने की मांग

कांग्रेस ने डीजीपी को भेजा ज्ञापन, हल्द्वानी में रामलीला मैदान का शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ एक्शन लेने की मांग

पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष राजकुमार के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने सीओ सिटी के माध्यम से  डीजीपी को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में हल्द्वानी की जनसभा के बाद रामलीला मैदान में राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम स्थल का हवन कर कथित रूप से अपमान करने वाले लोगों के खिलाफ शीघ्र एफआईआर दर्ज कर उचित एवं कठोर कार्रवाई की मांग की गई।कांग्रेस ने डीजीपी को भेजा ज्ञापन, हल्द्वानी में रामलीला मैदान का शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ एक्शन लेने की मांग

राजकुमार ने कहा कि ये केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक पद की गरिमा का अपमान है। इस मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनता में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में यह मुद्दा उठाया है और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने भी इस घटना पर नाराजगी जताते हुए उचित कार्रवाई की बात कही थी, इसके बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई न होना गंभीर चिंता का विषय है।

See also  कांग्रेस नेता सूरत सिंह नेगी के समर्थन में आए हरक सिंह रावत, पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप, विधायक उमेश शर्मा काउ पर साधा निशाना

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी महोदय से मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सीओ सिटी के माध्यम से डीजीपी को ज्ञापन प्रेषित कर मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

See also  टनल हादसे के घायलों का सीएम ने गोपेश्वर अस्पताल में जाना हाल

इस दौरान पार्षद अर्जुन सोनकर, पार्षद वीरेंद्र बिष्ट, पार्षद निखिल कुमार, सोम प्रकाश वाल्मीकि, गौतम डोगरा, विनोद कुमार, शिव कुमार, विजेंद्र बिष्ट, बब्लू शिवांश बिष्ट एवं नमन सहित कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।