16 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कर्नल रामरतन नेगी ने की वन नेशन वन एजुकेशन की वकालत, दिया अहम सुझाव

कर्नल रामरतन नेगी ने की वन नेशन वन एजुकेशन की वकालत, दिया अहम सुझाव

IAS की तरह ITS Indian Teacher Service और PCS की तरह STS . State Teacher Service तैयार करके देश में वन नेशन वन एजुकेशन लागू की जाय । कर्नल नेगी नैंनीडांडा इंटर कॉलेज में शैल स्टडी ग्रुप द्वारा आयोजित बौद्धिक वर्ग संवाद में आइआइटिएन कर्नल रामरतन नेगी ने अपने संबोधन में कहा भारत में स्कूली शिक्षा का विश्व का सबसे बड़ नेटवर्क है लेकिन बढ़ती आवादी के साथ वर्तमान नेटवर्क को बढ़ाने की आवश्यकता है केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार एक करोड़ से अधिक शिक्षक कार्यरत हैं जिसमें बड़ी खुशी की बात है कि 56 % से अधिक महिला शिक्षक हैं।कर्नल रामरतन नेगी ने की वन नेशन वन एजुकेशन की वकालत, दिया अहम सुझाव वर्तमान में देश में 4 करोड़ से अधिक युवा उच्च शिक्षा ले रहे हैं इसमें भी छात्रों की तुलना में छात्राओं नामांकन अधिक है। अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण के आंकड़ों के अनुसार देश 2 करोड़ से अधिक PHD डिग्रीधारक हैं देश में हर साल 15 लाख इंजीनियर ग्रेजुएट तैयार होते हैं , विधि और न्याय मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार देश में 20 लाख से अधिक वकील पंजीकृत हैं , PBI के आंकड़ों के अनुसार देश में 1 करोड़ से अधिक डाक्टर हैं जो कि बड़ी जनसंख्या पर बहुत कम है । वहीं आजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय की सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार भारत में 20 से 29 वर्ष की आयु के लगभग 6 करोड़ से अधिक युवा स्नातक हैं , स्टेट ऑफ वर्किंग इंडिया 2026 की रिपोर्ट के अनुसार ग्रेजुएट युवाओं की संख्या बढ रही है लेकिन उसी अनुपात के अनुसार रोजगार के अवसर नहीं बन पा रहे हैं , देश मे वर्तमान में लगभग 40 करोड़ युवा है जिसमें 44% युवा स्नातक बेरोजगार हैं। उपस्थित बौद्धिक वर्ग को मैं यह बताना चहता हूं कि हमारे देश की स्वस्थ शिक्षा व्यवस्था को बनाने के लिए राज्य व केंद्र सरकार को ठोस कदम उठाए जाने चाहिए , अमेरिका में 12 वीं तक शिक्षा निशुल्क है बस सेवा दोपहर का भोजन बुनियादी पाठन सामाग्री देना शमिल है । USA में ट्यूशन/ कोचिंग सेंटर या प्राइवेट स्कूल नहीं सम्पूर्ण शिक्षा व्यवस्था सरकार तय करती है । जहां तक शिक्षकों के सम्मान की बात है जापान में जापानी समाज शिक्षक के बेहद प्रतिष्ठित पेशा मानता है वहीं चीन भी अपने शिक्षकों को सर्वाधिक सम्मान देता हमारे भारत में भी शिक्षक को सम्मान मिलता है लेकिन प्रशासनिक कार्यों का बोझ और कम वेतन उसकी स्थिति दयनीय बनाती है जिसको लेकर सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। हाल ही में चीन के शिक्षा मंत्री ने ऐलान किया कि 2035 तक चीन दुनिया का लीडर बनने के लिए शिक्षा में बड़ा बदलाव कर रहा है हर शिक्षक के लिए AI सीखना अनिवार्य किया जाएगा, बेसिक नालेज , संपूर्ण विकास व क्रिटिकल थिंकिंग पर फोकस होगा , भारत को भी अपनी शिक्षा व्यवस्था को वैश्विक स्तर पर पहुंचा ने के लिए कदम बढ़ाने होंगें। आज हम राज्य सरकार व केंद्र सरकार से मांग करते है कि वन नेशन वन एजुकेशन का कानून बनाते हुए देश में IAS की तरह ITS और राज्यों में PCS की तरह STS बीएड पात्रता को एक वर्ष की शैक्षणिक प्रशिक्षण देकर अपनी शिक्षा व्यवस्था में तैनात किया जाय ताकि देश को सशक्त शिक्षा व्यवस्था प्रात हो। इस बौद्धिक वर्ग संवाद में सेवानिवृत्त व कार्यरत शिक्षकों शिक्षाविद गबर सिंह बिष्ट, जंगबहादुर नेगी , सोबन सिंह बिष्ट, राजेन्द्र सिंह रावत, कुलदीप सिंह नेगी , सुखदेव सिंह रावत, प्रेम सिंह रावत, आर वी चौहान, कर्नल राजदर्शन सिंह रावत, आर पी ध्यानी आदि ने प्रतिभाग किया।

See also  टनल हादसे के घायलों से मिले आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक