18 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

बीजेपी की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड के 4 नेताओं को मिली जगह, राजेश्वर पैन्यूली ने दी शुभकामनाएं

बीजेपी की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड के 4 नेताओं को मिली जगह, राजेश्वर पैन्यूली ने दी शुभकामनाएं

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड को महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिलने पर भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक राजेश्वर पैन्यूली ने खुशी जताई है। उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए उत्तराखंड से राष्ट्रीय संगठन में जिम्मेदारी पाने वाले चारों नेताओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं। बीजेपी की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड के 4 नेताओं को मिली जगह, राजेश्वर पैन्यूली ने दी शुभकामनाएं

पैन्यूली ने कहा कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, कार्यालय मंत्री महेंद्र पांडे, मीडिया संयोजक अनिल बलूनी और सोशल मीडिया सह-संयोजक आलोक भट्ट को राष्ट्रीय टीम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना पूरे उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है।

उन्होंने कहा कि देवभूमि के इन नेताओं का अनुभव और संगठनात्मक क्षमता भाजपा के राष्ट्रीय संगठन को नई मजबूती प्रदान करेगी। राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड की मजबूत भागीदारी से प्रदेश के कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का संचार हुआ है। पैन्यूली ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उत्तराखंड के नेताओं पर विश्वास जताकर प्रदेश की संगठनात्मक क्षमता को सम्मान दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि चारों नेता अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत बनाएंगे।

See also  ऊखीमठ में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहाली को लेकर आक्रोश, सीएम धामी को भेजा समस्याएं दूर करने की मांग को लेकर ज्ञापन, 31 अगस्त तक का अल्टीमेटम

उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि यह नियुक्तियां उत्तराखंड के लिए सम्मान और भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय हैं।