26 June 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

विधायक दिलीप रावत के खिलाफ गुस्सा, कांग्रेस ने फूंका पुतला

विधायक दिलीप रावत के खिलाफ गुस्सा, कांग्रेस ने फूंका पुतला

बीजेपी विधायक दिलीप सिंह रावत की बदसलूकी का मुद्दा अब सियासी रंग ले चुका है। कांग्रेस ने विधायक के रवैये को शर्मनाक बताते हुए प्रर्दशन किया और पुतला भी फूंका। पौड़ी जिले के नैनी डांडा ब्लॉक में भौन ग्राम सभा मैरा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक के खिलाफ नाराजगी जताई और पुतला जलाया। कांग्रेस ने विधायक पर सत्ता की हनक दिखाने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने साफ किया है कि सत्ता पक्ष के लोग मनमानी पर उतर आए हैं और उत्तराखंड में खुलेआम लूट हो रही है। कांग्रेस ने लैंसडाउन के विधायक दिलीप रावत के खिलाफ आगे भी प्रर्दशन जारी रखने का ऐलान किया है्।

कांग्रेस ने ये भी आरोप लगाया है कि विधायक दिलीप रावत को लैंसडाउन की जनता की नहीं सिर्फ अपने चेले चपाटों की परवाह है। इसीलिए लैंसडाउन में विकास ठप है और सिर्फ खोखले दावों के सहारे जनता को गुमराह किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया है कि डबल इंजन सरकार की पोल खुलने लगी है और जल्द ही जनता सबक भी सिखा देगी।

See also  बीजेपी प्रकोष्ठों की बैठक में सीएम धामी बोले 2027 में भी कमल खिलना तय