31 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कांग्रेस एससी विभाग की डीजीपी से मुलाकात, हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में मुकदमा दर्ज करने की मांग

कांग्रेस एससी विभाग की डीजीपी से मुलाकात, हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में मुकदमा दर्ज करने की मांग

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एस.सी. विभाग) के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल ने पुलिस महानिदेशक (DGP), उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय, देहरादून को शिकायती पत्र में 8 अगस्त 2026 को रामलीला मैदान, हल्द्वानी (जनपद नैनीताल) में हुई घटना के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और FIR दर्ज करने की मांग की है। कांग्रेस एससी विभाग की डीजीपी से मुलाकात, हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में मुकदमा दर्ज करने की मांग

मुख्य बिंदु:

घटना का ब्योरा: दिनांक 08.08.2026 को रामलीला मैदान, हल्द्वानी में अनुसूचित जाति से आने वाले राष्ट्रीय नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के पश्चात, 10.08.2026 को गिरीश चन्द पाण्डेय एवं उनके सहयोगियों द्वारा यज्ञ/गंगाजल छिड़ककर तथाकथित “शुद्धीकरण” का कृत्य किया गया।

संविधान व जातिगत सम्मान पर आघात: कांग्रेस एस.सी. विभाग का आरोप है कि यह कृत्य सार्वजनिक रूप से अनुसूचित जाति के सदस्यों को अपमानित करने और अस्पृश्यता (छुआछूत) को बढ़ावा देने की नीयत से किया गया है।

See also  देहरादून में सीएम धामी से मिले डिप्लोमैट्स

पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल: थाना प्रभारी (कोतवाली हल्द्वानी) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (नैनीताल) को लिखित शिकायत दिए जाने के बावजूद संबंधित अधिकारियों द्वारा SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989, राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है, जो स्वयं में एक दंडनीय अपराध है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एस.सी. विभाग) के शिकायती पत्र में प्रमुख मांगें:

तत्काल FIR दर्ज हो: संबंधित स्थानीय पुलिस को SC/ST Act, BNS तथा राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम के तहत तत्काल मुकदमा पंजीकृत करने हेतु निर्देशित किया जाए।

निष्पक्ष जांच व कठोर कार्रवाई: मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए दोषियों एवं उनके सहयोगियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर मदनलाल ने कहा कि जिन लोगों ने शुद्धिकरण करने का काम किया है उनको तत्काल गिरफ्तार किया जाए अन्यथा 2 दिन के बाद मैं पुलिस महानिदेशक कार्यालय पर आमरण अनशन पर बैठूंगा ।

See also  ऋषिकेश के विकास को लेकर सरकार की पहल

इस अवसर पर अनुसूचित जाति विभाग के महानगर अध्यक्ष करन घाघट,प्रदेश महासचिव अधिवक्ता मानसिंह, अधिवक्ता संजय गौतम,प्रदेश उपाध्यक्ष गगन छाछर , आदर्श सूद प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रीतम सिंह आर्य ,विनोद कुमार ,अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व राष्ट्रीय कार्यक्रम सदस्य सुधीर सुनहरा , पूर्व प्रदेश सचिव देवेंद्र सिंह जी ,प्रदेश महासचिव नितेश राजोरिया ,हिमांशु कटारिया, नोहर सिंह, प्रियांशु सिंह,राकेश कुमार, सुरेश कुमार सहित कांग्रेस के ऊपर साथी और कार्यकर्ता साथ रहे ।

 

See also  मल्लिकार्जुन खरगे के अपमान के मुद्दे पर कांग्रेस एक्टिव, देहरादून में पुलिस से की शुद्धिकरण मामले की शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
Ad 1