8 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

बीजेपी एससी मोर्चा ने उत्तराखंड में किया प्रदर्शन, शुद्धिकरण मामले को लेकर फूंका राहुल गांधी का पुतला

बीजेपी एससी मोर्चा ने उत्तराखंड में किया प्रदर्शन, शुद्धिकरण मामले को लेकर फूंका राहुल गांधी का पुतला

उत्तराखंड बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा ने राहुल गांधी के झूठे जातिवादी बयानों के विरोध में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए प्रदेश भर में उनका पुतला दहन किया है। मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष श्री बलबीर घुनियाल ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस, देश दुनिया में देवभूमि को बदनाम कर उसकी छवि खराब करने का पाप कर रहे हैं। बीजेपी एससी मोर्चा ने उत्तराखंड में किया प्रदर्शन, शुद्धिकरण मामले को लेकर फूंका राहुल गांधी का पुतला

इसी क्रम में आज मोर्चे कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य के सभी जिलों में यह विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन किया गया। इस दौरान प्रदर्शन में श्री घुनियाल ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा देवभूमि उत्तराखंड के नागरिकों एवं भाजपा पर भ्रामक और झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं तथा उत्तराखंडवासियों को जातिवादी बताकर देश-दुनिया में बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे सैनिक बहुल उत्तराखंड की गरिमा को ठेस पहुंच रही है। यह वह राज्य है, जिसके वीर जवान देश की आन, बान और शान के लिए सदैव समर्पित रहे हैं तथा अनेक वीरों ने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है।

See also  जल संसाधनों के टिकाऊ प्रबंधन को लेकर देहरादून में मंथन

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के कथित षड्यंत्रपूर्ण एवं असत्य बयानों का मुंहतोड़ जवाब देने तथा उत्तराखंड की अस्मिता और गरिमा की रक्षा के लिए पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किया गया है। जिसमें आरोप लगाया गया कि कांग्रेस को राजनीतिक लाभ के लिए उत्तराखंड की सामाजिक संरचना और प्रदेशवासियों की भावनाओं को लेकर भ्रामक प्रचार करने से बचना चाहिए। जबकि श्रीराम सेना धर्मार्थ न्यास की ओर से भी स्पष्ट किया गया है कि संबंधित कार्यक्रम के पीछे किसी भी प्रकार की दलित विरोधी भावना नहीं थी। संस्था के अनुसार, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली में लगाए गए कथित इस्लामिक नारों तथा कथित हिंदू विरोधी तत्वों की मौजूदगी के विरोध में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

See also  हिमालय दिवस कै मौके पर कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति के लिए धार्मिक एवं सामाजिक घटनाओं को भी राजनीतिक विवाद का रूप देने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कांग्रेस से ऐसी राजनीति से ऊपर उठकर प्रदेश में भाईचारे, शांति, एकता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने की दिशा में कार्य करने की अपील की।

 

 

See also  सैन्य धाम के मुद्दे पर उत्तराखंड में सियासत गर्म, कांग्रेस ने मांगा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का इस्तीफा, उठाए गंभीर सवाल
Ad 1