पिथौरागढ़ की रामगंगा घाटी की 15 सूत्रीय मांगों को ले कर आज मुवानी के 15 सदस्यीय शिष्टमंडल ने उपजिलाधिकारी डीडीहाट के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन प्रेषित किया, जिसमें 13 सितम्बर 2026 तक कार्यवाही ना होने पर 14 सितम्बर से तीन दिवसीय क्रमिक अनशन तत्पश्चात 17 सितम्बर से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू करने की जानकारी दी।

15 सूत्रीय मांग क्या हैं?
1- मुवानी को नगर पंचायत का दर्जा
2- मुवानी को तहसील का दर्जा
3- मुवानी को विकासखण्ड बनाने हेतु राज्य सरकार द्वारा परीक्षण कर केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाए
4- राजकीय महाविद्यालय मुवानी में स्नातक स्तर पर बीएससी व बीकॉम तथा स्नातकोत्तर स्तर पर एमए की कक्षाओं का संचालन तथा स्नातक स्तर पर भूगोल, इतिहास, गृह विज्ञान व सैन्यशास्त्र की मंजूरी
5- अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुवानी को प्राथमिक/सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का दर्जा दिया जाए
6- मुवानी में उपकोषागार की स्थापना की जाए
7- बाराबीसी और रामगंगा घाटी के शवदाह स्थल कमतोली, केदारेश्वर तक सीसी मार्ग
8- सूनी-बोकटा सड़क का डामरीकरण किया जाए
9- केदारेश्वर-कमतोली मोटर पुल, रैतोली-मायल-मुवानी मोटर पुल, पीपलतड़-मुवानी मोटर पुल का निर्माण
10- ताड़केश्वर गधेरे में छोटे डेम का निर्माण कर लघु जलविद्युत परियोजना और ताड़केश्वर घाटी के समस्त गाँवों को सोलर पंपिंग योजना से पानी तथा मुवानी गाँव की कृषि भूमि को सिंचित करने के लिए बारोमास पानी योजना स्वीकृत की जाए
11- मुवानी बाजार में भारी वाहनों की आवाजाही खत्म करने के लिए बायपास का निर्माण
12- गंगोरा-डिग़ौटी झुलापुल का निर्माण तथा एकलवागड़ा-इडकानी (सुरौली) में झूलापुल का निर्माण
13- पुराना बाजार मुवानी से डिग्री कॉलेज जाने के लिए सड़क निर्माण
14- मुवानी में खेल मैदान का निर्माण
15- मुवानी में सरकारी अतिथि गृह का निर्माण
इन मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपने कै दौरान मुवानी के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कमल दीप सिंह बिष्ट, मुवानी के ग्राम प्रधान जगत सिंह मेहता, क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल सोनार, उप ग्राम प्रधान शोभन कार्की, पूर्व प्रधान डंबर बहादुर पाल, समाजसेवी राम सिंह राठौर, व्यापार संघ अध्यक्ष सुमित पाल, राजा क्लब मुवानी के अध्यक्ष जितेश खनका, व्यापारी संघ कोषाध्यक्ष गोविंद भट्ट, कैप्टन श्याम सिंह कार्की, पूर्व सैनिक मेहर सिंह कठायत, त्रिलोक सिंह बोरा, गोविंद मनौला, संजय पंत व ललित राम उपस्थित रहे!



More Stories
देहरादून में सीएम धामी से मिले डिप्लोमैट्स
पौड़ी में लगा जनता दरबार, कमिश्नर ने खुद सुनीं समस्याएं
MDDA ने मसूरी और डोईवाला में अवैध निर्माण के खिलाफ लिया कड़ा एक्शन