2 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कुंभ मेला के लिए सीएम ने स्वीकृत किए 38 करोड़ 25 लाख रुपये

कुंभ मेला के लिए सीएम ने स्वीकृत किए 38 करोड़ 25 लाख रुपये

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कुंभ मेला-2027 के अन्तर्गत विभिन्न कार्यों के लिए ₹38.25 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने राज्य योजना अन्तर्गत जनपद उत्तरकाशी के विधानसभा क्षेत्र पुरोला में जटा-पठेला-खांसी मोटर मार्ग के अवशेष भाग में सुदृढ़ीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु ₹3.44 करोड़, जनपद ऊधमसिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र गदरपुर में तेजाफौजा से बलराम नगर गांव होते हुए ए.एन.के. इंटर कॉलेज गूलरभोज तक सड़क सुदृढ़ीकरण का कार्य (गदरपुर, बलरामनगर सैदलीगंज मार्ग) हेतु ₹8.66 करोड़ तथा विधानसभा क्षेत्र खटीमा में ओल्ड एन.एच.125 से सुखापुल होते हुए लोहिया हैड मोटर मार्ग के सुदृढीकरण कार्य हेतु ₹6.14 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किया है।कुंभ मेला के लिए सीएम ने स्वीकृत किए 38 करोड़ 25 लाख रुपये

See also  अवैध निर्माण के खिलाफ एमडीडीए का एक्शन जारी

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ में चण्डाक मार्ग का सिंगल लेन से डेढ़ लेन में परिवर्तित एवं सुधारीकरण कार्य हेतु ₹6.08 करोड़ तथा जनपद रुद्रप्रयाग के अन्तर्गत बाह्य न्यायालय, ऊखीमठ के टाइप-1 के 02 आवासों, टाइप-2 के 04 आवासों एवं टाइप-3 के 02 आवासों के प्रथम चरण के कार्य हेतु ₹7.66 लाख की धनराशि स्वीकृत किया गया है।

See also  सीएम धामी ने खटीमा में युवाओं से किया संवाद
Ad 1