मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कुंभ मेला-2027 के अन्तर्गत विभिन्न कार्यों के लिए ₹38.25 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री ने राज्य योजना अन्तर्गत जनपद उत्तरकाशी के विधानसभा क्षेत्र पुरोला में जटा-पठेला-खांसी मोटर मार्ग के अवशेष भाग में सुदृढ़ीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु ₹3.44 करोड़, जनपद ऊधमसिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र गदरपुर में तेजाफौजा से बलराम नगर गांव होते हुए ए.एन.के. इंटर कॉलेज गूलरभोज तक सड़क सुदृढ़ीकरण का कार्य (गदरपुर, बलरामनगर सैदलीगंज मार्ग) हेतु ₹8.66 करोड़ तथा विधानसभा क्षेत्र खटीमा में ओल्ड एन.एच.125 से सुखापुल होते हुए लोहिया हैड मोटर मार्ग के सुदृढीकरण कार्य हेतु ₹6.14 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ में चण्डाक मार्ग का सिंगल लेन से डेढ़ लेन में परिवर्तित एवं सुधारीकरण कार्य हेतु ₹6.08 करोड़ तथा जनपद रुद्रप्रयाग के अन्तर्गत बाह्य न्यायालय, ऊखीमठ के टाइप-1 के 02 आवासों, टाइप-2 के 04 आवासों एवं टाइप-3 के 02 आवासों के प्रथम चरण के कार्य हेतु ₹7.66 लाख की धनराशि स्वीकृत किया गया है।

More Stories
नेपाल आपदा में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए ऋषिकेश में की गई प्रार्थना
साइबर फ्रॉड से बचने को लेकर मुख्य सचिव की बैंक और पुलिस महकमे से समन्वय बैठक
अवैध निर्माण के खिलाफ एमडीडीए का एक्शन जारी