3 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

जिला निर्वाचन अधिकारी रुद्रप्रयाग ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी रुद्रप्रयाग ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने आज अगस्त्यमुनि स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान मान्यता प्राप्त विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की बाहरी एवं आंतरिक सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता, कक्षवार विद्युत आपूर्ति, खिड़कियों एवं रोशनदानों की सुरक्षा, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, अग्निशमन उपकरणों सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी रुद्रप्रयाग ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण

जिलाधिकारी ने कहा कि ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा वेयरहाउस की सुरक्षा चौबीसों घंटे प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मानकों एवं दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा।

See also  अवैध निर्माण के खिलाफ एमडीडीए का एक्शन जारी

इस दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस से संबंधित आवश्यक अभिलेखों एवं रजिस्टरों का भी अवलोकन किया तथा उनके नियमित संधारण और अद्यतन रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति के सम्बन्ध में बैठक आयोजित कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई, इस दौरान उन्होंने वर्तमान में दावे एवं आपत्तियां तथा नोटिस की सुनवाई के विषय में तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अंतिम निर्वाचक नामावली के प्रकाशन के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई तथा राजनीतिक पार्टियों से उनके सुझाव भी प्राप्त किए।

इस अवसर पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विपिन चन्द्र जोशी, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अखिलेश मिश्रा, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग मीनल गुलाटी, बसपा बिक्रम लाल शाह ,भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से हरीश गुसाईं आदि मौजूद रहे।

See also  हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का हल्लाबोल, रायवाला कोतवाली में दी तहरीर