3 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अपने दो दिवसीय प्रवास में प्रदेश कार्यसमिति, पदाधिकारी और कोर कमेटी बैठक के साथ पूर्व सैनिक सम्मेलन एवं सिख सम्मेलन को भी सम्बोधित करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने कहा, 27 में जीत की हैट्रिक लगाने वाली चुनावी रणनीति बनाने में राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन बहुत निर्णायक होने वाला है।बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 सितंबर को हल्द्वानी में पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति होने जा रही है। जिसमें मार्गदर्शन देने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष हल्द्वानी अपने दो दिवसीय प्रवास पर वहां पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में वे रामपुर रोड स्थित होटल विंटेज ग्रीन में सबसे पहले प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने। तदरुपरांत उसी सायंकाल वे प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक लेंगे और सांगठनिक कार्यक्रमों एवं चुनावी रणनीति को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देंगे। अगले दिन 10 सितंबर को श्री नबीन प्रातः पीएम मोदी के जन्मदिन को लेकर चलाये जाने वाले सेवा संकल्प अभियान की अहम बैठक लेंगे। जिसके बाद प्रदेश कोर कमेटी की बैठक को संबोधित कर चुनावी रणनीति पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन देंगे। इसी दिन दोपहर वह पूर्व सैनिक सम्मेलन एवं अपराह्न सिख गौरव सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

See also  बाजपुर में 5 मदरसे सील, सीएम धामी बोले नियमों से खिलवाड़ की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी

राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रवास को लेकर प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने बताया कि हम सबके लिए गर्व का विषय है, प्रदेश कार्यसमिति एवं पदाधिकारी को मार्गदर्शन प्राप्त होना। चूंकि आने वाले दिनों में राज्य विधानसभा चुनावों की तरफ निर्णायक तरीके बढ़ने जा रहा है। जिसको लेकर पार्टी द्वारा चुनावी रणनीति तैयार की जा रही है, उसे अंतिम रूप देने के लिए लगातार बैठकें हो रही हैं।

ऐसे में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हमारे बीच आना और मार्गदर्शन देना, हम सबके लिए बेहद उत्साहवर्धक एवं रणनीति को सौ फीसदी सटीक बनाने वाला होगा। हमे विश्वास है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन, डबल इंजन सरकार के कामों के आधार पर जीत की हैट्रिक लगाने की रणनीति को निर्णायक रूप देगा।

See also  हवाई फायरिंग करने वाले कर्मचारी को परिवहन विभाग ने सस्पेंड किया