10 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

महेंद्र भट्ट ने किया उत्तराखंड में जीत की हैट्रिक का दावा

महेंद्र भट्ट ने किया उत्तराखंड में जीत की हैट्रिक का दावा

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कार्य समिति को संबोधित करते हुए कहा, आज हम सब 2027 में प्रचंड बहुमत से हैट्रिक लगाने के संकल्प के लिए एकत्र हुए हैं। और यह सब संभव होगा देवतुल्य कार्यकर्ताओं की क्षमता, ताकत और समर्पण से। इसके अतिरिक्त हमारे पास दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री मोदी हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जैसे चुनावी प्रबंधक एवं रणनीतिकार हैं, प्रदेश में मुख्यमंत्री धामी का लोकप्रिय मार्गदर्शन है। ऐसे में अब हमारा एक ही लक्ष्य है 2027 में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाना। महेंद्र भट्ट ने किया उत्तराखंड में जीत की हैट्रिक का दावाऐसी विजय जो राज्य के इतिहास में कभी नहीं हुई हो। जिसके लिए आने वाले महीनों में हमें हर वर्ग, हर जाति, हर समुदाय, हर क्षेत्र और घर-घर जनता का आशीर्वाद लेने जाना है।

See also  विकास योजनाओं के लिए सीएम धामी ने 86 करोड़ रुपये मंजूर किए

उन्होंने कहा प्रदेश एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियां को जनता के बीच ले जाने में प्रत्येक कार्यकर्ता चलता फिरता रिपोर्ट कार्ड बनेगा। हमें झूठ भ्रम, अफवाह, जातिवाद क्षेत्रवाद जैसी नकारात्मक राजनीति करने वालों को भी लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देना है। हमें पूर्व की कांग्रेस सरकारों और भाजपा सरकारों में हुए विकास का तुलनात्मक पहलू जनता के बीच रखकर सकारात्मक राजनीति करनी है। विपक्ष की बंटवारे और षड्यंत्रकारी राजनीति का पर्दाफाश करते हुए रोजगार, विकास, महिला, किसान एवं जनकल्याण के मुद्दों पर जनता का विश्वास अर्जित करना है।

 

See also  सेवा संकल्प अभियान को लेकर बीजेपी की तैयारी तेज
Ad 2