उत्तराखंड में बढ़ते महिला अत्याचार, बेरोजगारी, पेपर लीक, भ्रष्टाचार, महंगाई तथा युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर आज उत्तराखंड कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह के नेतृत्व में देहरादून कैंट एवं धर्मपुर विधानसभा क्षेत्रों में “वोट बचाओ–देश बचाओ, उत्तराखंड न्याय यात्रा” निकाली गई। दोनों विधानसभाओं में यात्रा को जनता का समर्थन मिला और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

कैंट विधानसभा क्षेत्र में न्याय यात्रा बिंदाल पुल से प्रारंभ होकर चौधरी फार्म हाउस में संपन्न हुई। वहीं, धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में यात्रा करगी चौक से प्रारंभ होकर वृंदा गार्डन वेडिंग पॉइंट में संपन्न हुई। यात्रा के माध्यम से महिला सुरक्षा, युवाओं को रोजगार, भ्रष्टाचार पर अंकुश, महंगाई से राहत तथा किसान, मजदूर एवं आम जनता के अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई गई।
प्रीतम सिंह, अध्यक्ष, उत्तराखंड कांग्रेस चुनाव संचालन समिति का बयान
श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि उत्तराखंड न्याय यात्रा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता के अधिकारों, सम्मान और न्याय की लड़ाई है। आज प्रदेश का युवा रोजगार के लिए भटक रहा है, भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं ने युवाओं के भविष्य पर सवाल खड़े किए हैं, वहीं महिलाएं अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। महंगाई और भ्रष्टाचार ने आम जनता की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज को मजबूती से उठाने और सरकार को उसकी जिम्मेदारियों का एहसास कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उत्तराखंड का निर्माण लंबे जनसंघर्ष और आंदोलन के बाद हुआ था। कांग्रेस प्रदेश की अस्मिता, युवाओं के भविष्य, महिलाओं के सम्मान और आम जनता के अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होने देगी। न्याय, विकास और जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा
उत्तराखंड कांग्रेस के सह-प्रभारी श्री सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि न्याय यात्रा के माध्यम से कांग्रेस जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुन रही है और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और महिलाओं के विरुद्ध अपराध जैसे गंभीर मुद्दों पर सरकार को जवाब देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर जनता के बीच जाएंगे और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष को और तेज करेंगे। लोकतंत्र में जनता की आवाज सर्वोपरि है और सरकार की जिम्मेदारी है कि वह जनता के सवालों का जवाब दे तथा प्रदेश के युवाओं, महिलाओं, किसानों और मजदूरों को न्याय दिलाए।
डॉ. जसविंदर सिंह गोगी महानगर अध्यक्ष महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून ने कहा कि श्री प्रीतम सिंह के नेतृत्व माँ में आयोजित उत्तराखंड न्याय यात्रा ने कैंट एवं धर्मपुर विधानसभा क्षेत्रों में जनसमस्याओं को लेकर जन-जागरण का कार्य किया है। दोनों क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की और जनता के हक, सम्मान तथा न्याय की आवाज को बुलंद किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई, पेपर लीक, भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य केवल समस्याएं उठाना नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करना भी है। महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून जनहित के प्रत्येक मुद्दे पर जनता के साथ खड़ी है और अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।
डॉ. गोगी ने कहा कि “न्याय, विकास और जनहित” के संकल्प के साथ कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। उत्तराखंड की जनता को न्याय दिलाना, महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना तथा युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सुनिश्चित करना कांग्रेस की प्राथमिकताओं में शामिल है।इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक जोत सिंह घनसोला, जिला प्रभारी विजय घनसोला, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, लालचंद शर्मा , ज्योति रौतेला , वैभव वालिया, अभिनव थापर संजय शर्मा, नवीन जोशी , संग्राम सिंह, रितेश छेत्री, जगदीश धीमन, याकूब सिद्दीकी, हरि प्रसाद भट्, संदीप चमोली, रमेश मंगू, सुरेंद्र रंगढ़, ओम प्रकाश सती, ललित बद्री, वीरेंद्र पंवार, राजेश पुंढिर, जितेंद्र तनेजा, राजीव प्रजापतिआदि मौजूद थे

More Stories
सीएम धामी का पिथौरागढ़ दौरा, करोड़ों की विकास योजनाओं की थी सौगात
सीएम धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण, अधूरे काम जल्द पूरा करने के निर्देश
पैतृक गांव हड़खोला पहुंचे सीएम धामी, मंदिर में पूजा की, लोगों से मिले