16 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण, अधूरे काम जल्द पूरा करने के निर्देश

सीएम धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण, अधूरे काम जल्द पूरा करने के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पिथौरागढ़ दौरे के दौरान चंडाक स्थित बाबू जगजीवन राम राजकीय मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज में चल रहे कार्यों की प्रगति एवं विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। सीएम धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण, अधूरे काम जल्द पूरा करने के निर्देश

उन्होंने कहा कि अवशेष कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज के प्रथम बैच के विद्यार्थियों से मुलाकात कर उनसे संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई एवं शैक्षणिक अनुभवों के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही, मेडिकल कॉलेज की फैकल्टी से भी मुलाकात कर उनके अनुभवों और सुझावों को जाना। उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने तथा कॉलेज में आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया।

See also  सीएम धामी ने किया ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में पिथौरागढ़ को मेडिकल कॉलेज के रूप में एक बड़ी सौगात मिली है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़ सहित सीमांत क्षेत्रों के लोगों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिसका लाभ पूरे क्षेत्र को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के संचालन से क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ होंगी तथा लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। अब क्षेत्र के युवाओं को चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने के लिए बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। स्थानीय स्तर पर ही चिकित्सा शिक्षा के अवसर उपलब्ध होने से पर्वतीय एवं सीमांत क्षेत्र के बच्चों को लाभ मिलेगा। इससे चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा मिलने के साथ ही भविष्य में क्षेत्र में चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने में भी मदद मिलेगी।

See also  जौलजीबी विवाद पर हरीश रावत ने दी नसीहत

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेडिकल कॉलेज में चल रहे कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए। साथ ही, विद्यार्थियों की शैक्षणिक आवश्यकताओं और आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

प्रिंसिपल राजकीय मेडिकल कॉलेज डॉ एके सिंह ने मुख्यमंत्री को मेडिकल कॉलेज से संबंधित विभिन्न जानकारियां दी।

इस दौरान विधायक गंगोलीहाट फकीर राम टम्टा, विधायक डीडीहाट बिशन सिंह चुफाल, मेयर पिथौरागढ़ कल्पना देवलाल, जिलाधिकारी आशीष भटगांई सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

 

See also  हरिद्वार में गंगा की निर्मलता पर क्या बोले सीएम धामी?
Ad 2