11 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

चमोली में मां नंदा की बड़ी जात जारी

चमोली में मां नंदा की बड़ी जात जारी

प्रचलित श्री राजराजेश्वरी मां नन्दा जात यात्रा में देव डोलियों के साथ श्रद्धालु आस्था और भक्ति से सराबोर होकर अपने गन्तव्य की ओर बढ़ रहे हैं। पहाड़ की कठिन चढ़ाइयों, गधेरों, दुर्गम पहाड़ी पगडंडियों और संकरे रास्तों से गुजर रही इस पावन यात्रा में पुलिस एवं SDRF के जवान भी कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं और यात्रा मार्ग पर हर मोड़ पर सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। चमोली में मां नंदा की बड़ी जात जारी

यात्रा के दौरान पुलिसकर्मी देव डोलियों के साथ पैदल चलते हुए बड़ी संख्या में पहुँचे श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी निभा रहे हैं। वहीं SDRF के जवान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

See also  सीएम धामी ने विकास योजनाओं के लिए 6 करोड़ रुपये मंजूर किए

डोलियों एवं श्रद्धालुओं के रात्रि विश्राम पड़ाव स्थलों पर भी पर्याप्त पुलिस बल एवं SDRF की तैनाती की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और यात्रा शांतिपूर्ण माहौल में निरंतर आगे बढ़ती रहे। यात्रा मार्ग पर भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए पुलिस बल लगातार सक्रिय है।

मां नन्दा की पावन जात यात्रा में श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करते हुए उनकी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। देव डोलियों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही पुलिस एवं एसडीआरएफ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण बनाने रखने हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

See also  डीएम चमोली ने किया ये अहम काम