11 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

रुद्रप्रयाग में एक शख्स को किया गया जिला बदर

रुद्रप्रयाग में एक शख्स को किया गया जिला बदर

जनपद रुद्रप्रयाग को नशामुक्त बनाने तथा अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने के क्रम में पुलिस द्वारा लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में कोतवाली अगस्त्यमुनि पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त अभियुक्त के विरुद्ध गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।रुद्रप्रयाग में एक शख्स को किया गया जिला बदर

अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त अभियुक्त अरविंद सिंह कंडारी पुत्र दयाल सिंह कंडारी, निवासी ग्राम टाट, कोतवाली अगस्त्यमुनि, जनपद रुद्रप्रयाग के विरुद्ध कोतवाली अगस्त्यमुनि एवं आबकारी विभाग में कई अभियोग पंजीकृत हैं। इनमें से पांच अभियोगों में अभियुक्त को माननीय न्यायालय द्वारा दोषसिद्ध करते हुए सजा भी सुनाई जा चुकी है। अभियुक्त की आपराधिक गतिविधियों को दृष्टिगत रखते हुए कोतवाली अगस्त्यमुनि पुलिस द्वारा उसके विरुद्ध गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970 के तहत कार्रवाई की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग के न्यायालय को प्रेषित की गई थी।

See also  इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव साउथ में दिखाई दी उत्तराखंड की झलक

पुलिस रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग के न्यायालय में वाद दायर किया गया। वाद की सुनवाई के उपरांत माननीय न्यायालय द्वारा गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970 की धारा 3(1) के तहत अभियुक्त अरविंद सिंह कंडारी को तीन माह की अवधि के लिए जनपद रुद्रप्रयाग की सीमा से बाहर किए जाने के आदेश पारित किए गए।

उक्त आदेश के अनुपालन में कोतवाली अगस्त्यमुनि पुलिस द्वारा अभियुक्त को जनपद रुद्रप्रयाग की सीमा से बाहर करते हुए तीन माह के लिए जिला बदर की कार्यवाही की गई।

जनपद पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध निरंतर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जनपद में अवैध शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे तत्वों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। जिला बदर किए गए अभियुक्त का नाम व पता – अरविंद सिंह कंडारी पुत्र दयाल सिंह कंडारी निवासी ग्राम टाट, कोतवाली अगस्त्यमुनि, जनपद रुद्रप्रयाग।

See also  DM पिथौरागढ़ ने किया पंडा बाईपास का निरीक्षण