28 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी डीएम के साथ ऑनलाइन बैठक की

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी डीएम के साथ ऑनलाइन बैठक की

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने प्रदेश के सभी जनपदों के जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस कर आगामी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की तैयारियों एवं वर्तमान में चल रही EVM-VVPAT की प्रथम स्थरीय जांच (FLC) की समीक्षा की।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी 12543 मतदान केंद्रों का अधिकारी स्थलीय निरीक्षण करें। जिन मतदान केंद्रों में भवन जर्जर स्थिति में हैं, उन्हें आसपास के सरकारी भवन में स्थानांतरित करने की विधिवत प्रक्रिया की जाए। साथ ही बिजली, रैम्प, पेयजल, शौचालय, आवश्यक इत्यादि की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। बैठक में प्रदेश में 12 नवंबर 2026 से शुरु होने वाले विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 (SSR) के बारे में विस्तृत प्रस्तुतीकरण के साथ ही जानकारी दी गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी डीएम के साथ ऑनलाइन बैठक की

See also  बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए अनुपूरक बजट में खास प्रावधान

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी डीईओ को निर्देश दिए कि आगामी 10 दिन विशेष अभियान चलाते हुए मतदाता सूची का परीक्षण किया जाए। मतदाताओं के नाम, आयु, संबंध, संबंधी के नाम की जानकारी को पुनः जांच लिया जाए। जिन मतदाताओं के विवरण में कोई कमी या त्रुटि पाई जाती है तो उनके फार्म 8 भरे जाएं।

गौरतलब है कि आगामी 01जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर प्रदेश में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत की जाएगी। 12 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 12 नवंबर 2026 से 11 दिसंबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियों को दर्ज करने का समय निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही 28 दिसंबर 2026 तक दावे-आपत्तियों की सुनवाई भी की जाएगी। 04 जनवरी 2027 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। राजनैतिक दलों को यह भी बताया गया कि दावों एवं आपत्तियों की पूरी अवधि के दौरान किसी आक्षेपकर्ता के रूप में मतदाता द्वारा अधिकतम 10 फॉर्म-7 आवेदन प्रस्तुत किए जा सकते हैं। मतदाता सूची के सतत अद्यतन की अवधि के दौरान किसी व्यक्तिगत मतदाता द्वारा प्रति माह अधिकतम 5 फॉर्म-7 आवेदन प्रस्तुत किए जा सकते हैं।

See also  उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून नगर कोतवाली में एक और मुकदमा दर्ज

बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चन्द्र दुम्का, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारी उपस्थित रहे।