गत रात्रि हुई वर्षा के कारण चीरबासा हैलीपैड के समीप श्री केदारनाथ पैदल मार्ग पर पुनः मलबा एवं पत्थर आने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है।
सूचना प्राप्त होते ही DEOC द्वारा तत्काल जेई, DDMA गुप्तकाशी को अवगत कराया गया है। वर्तमान में क्षेत्र में वर्षा जारी है। मौसम सामान्य होने के उपरान्त मार्ग से मलबा एवं पत्थर हटाने का कार्य शुरू किया जाएगा।
यात्रियों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए श्री केदारनाथ धाम जाने वाले यात्रियों को फिलहाल सोनप्रयाग एवं गौरीकुण्ड में रोका गया है।

यात्रियों से अपील है कि मौसम एवं मार्ग की स्थिति सामान्य होने तक प्रशासन द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें तथा अनावश्यक रूप से आगे न बढ़ें।

More Stories
हरीश रावत ने कर दिया बहुत बड़ा ऐलान
देहरादून में बैंककर्मी पर जानलेवा हमला करना वाला बदमाश एनकाउंटर में घायल
धामी कैबिनेट की बैठक में अहम प्रस्तावों पर चर्चा