13 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कैंट का किला मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, डॉ. जसविंदर सिंह बढ़ा रहे पार्टी का कुनबा, ने लोगों को जोड़कर दिया एकजुटता का संदेश

कैंट का किला मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, डॉ. जसविंदर सिंह बढ़ा रहे पार्टी का कुनबा, ने लोगों को जोड़कर दिया एकजुटता का संदेश

देहरादून कैंट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के संगठनात्मक विस्तार को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून के तत्वावधान में आयोजित सदस्यता संकल्प सम्मेलन में कार्यक्रम संयोजक बलजीत सिंह ‘बब्बल’ ने अपनी पूरी टीम के साथ सैकड़ों सिख एवं पंजाबी समाज के साथियों सहित कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

मनभावन बैंक्वेट पॉइंट, पटेलनगर में आयोजित सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की मौजूदगी ने कांग्रेस संगठन में नए उत्साह का संचार किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिस प्रकार कैंट विधानसभा क्षेत्र में लगातार नए लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं, उससे स्पष्ट है कि कांग्रेस का जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है। कैंट का किला मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, डॉ. जसविंदर सिंह बढ़ा रहे पार्टी का कुनबा, ने लोगों को जोड़कर दिया एकजुटता का संदेश

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि,

“देहरादून कैंट विधानसभा में सदस्यता संकल्प सम्मेलन के दौरान सैकड़ों सिख-पंजाबी साथियों का कांग्रेस परिवार में शामिल होना हमारे लिए गौरव और उत्साह का विषय है। बलजीत सिंह ‘बब्बल’ का अपनी पूरी टीम के साथ कांग्रेस में शामिल होना यह साबित करता है कि कैंट विधानसभा में कांग्रेस का कारवां लगातार मजबूत हो रहा है और समाज के हर वर्ग का विश्वास कांग्रेस के प्रति बढ़ रहा है।”

See also  कौलागढ़ में कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा, बीजेपी के खिलाफ हल्लाबोल

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश की एकता, अखंडता, भाईचारे, लोकतंत्र और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का काम किया है। महानगर कांग्रेस का लक्ष्य देहरादून की सभी विधानसभाओं, विशेष रूप से कैंट विधानसभा क्षेत्र में, संगठन को हर बूथ तक मजबूत करना और जनता के बीच जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाना है।

प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि देहरादून कैंट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। सैकड़ों सिख-पंजाबी साथियों का कांग्रेस परिवार से जुड़ना इस बात का संकेत है कि जनता कांग्रेस की विचारधारा और उसके संघर्ष पर विश्वास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है और आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूती दी जाएगी।

See also  हरिद्वार में अर्धकुंभ या कुंभ को लेकर बीजेपी के अंदर से ही उठे सवाल, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने डबल इंजन सरकार को घेरा

वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय शर्मा ने कहा कि सदस्यता संकल्प सम्मेलन में उमड़ा जनसमर्थन कांग्रेस के प्रति बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि आज लोग नफरत और विभाजन की राजनीति से हटकर विकास, लोकतंत्र, सामाजिक भाईचारे और जनहित की राजनीति को प्राथमिकता दे रहे हैं। कैंट विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता आने वाले समय में संगठन को नई ताकत देगी।

कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर लिया निर्णय : बलजीत सिंह ‘बब्बल’

कार्यक्रम संयोजक एवं कांग्रेस में शामिल हुए बलजीत सिंह ‘बब्बल’ ने कहा कि कांग्रेस की लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली विचारधारा से प्रभावित होकर उन्होंने अपनी टीम एवं सैकड़ों साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा के साथ कांग्रेस संगठन को मजबूत करेंगे तथा देहरादून कैंट विधानसभा क्षेत्र की जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे। आने वाले समय में युवाओं, सिख-पंजाबी समाज सहित सभी वर्गों के लोगों को कांग्रेस से जोड़ने का अभियान तेज किया जाएगा।

See also  लैंसडाउन के रथवाधाब में कांग्रेस का सैनिक सम्मेलन, 2027 की तैयारी तेज

वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति

सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, संजय शर्मा, वैभव वालिया, ज्योति रौतेला, नवीन जोशी, अभिनव थापर, जगदीश धीमान, अमरजीत सिंह, राजेश पुंडीर, जितेंद्र तनेजा, सौरभ शर्मा, जसविंदर मोटी, गुरदीप रावत, महेंद्र गुप्ता, प्रेम भारती, विपुल नौटियाल, ललित बद्री, दिवांश जोशी, मुकीम अहमद भूरा, वीरेंद्र पंवार, आरती अग्रवाल, बलविंदर कौर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।