28 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सड़क मार्ग से देहरादून रवाना हुए सीएम धामी, रास्ते में लोगों से की मुलाकात

सड़क मार्ग से देहरादून रवाना हुए सीएम धामी, रास्ते में लोगों से की मुलाकात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज श्रीनगर में अपनी सहजता और सादगी से स्थानीय लोगों का दिल जीत लिया। जीवीके हेलीपैड, कोटेश्वर (पौड़ी गढ़वाल) से सड़क मार्ग से देहरादून जाते समय मुख्यमंत्री श्रीनगर चुंगी के समीप मंगल सिंह की चाय की दुकान पर रुके और स्थानीय लोगों के साथ चाय पी। इस दौरान उन्होंने स्वयं बच्चियों, नागरिकों और अधिकारियों को चाय परोसी तथा दुकानदारों और स्थानीय लोगों से आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री को अपने बीच सहज रूप से पाकर स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों में खासा उत्साह दिखाई दिया। सड़क मार्ग से देहरादून रवाना हुए सीएम धामी, रास्ते में लोगों से की मुलाकात

मुख्यमंत्री का स्थानीय दुकान पर रुक कर चाय पीना और लोगों से सहज मुलाकात करना ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को दर्शाता नजर आया। उनकी इस पहल ने स्थानीय दुकानदारों और छोटे कारोबारियों को प्रोत्साहन देने, स्थानीय उत्पादों को अपनाने तथा क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री की सादगी भरी इस पहल ने यह भी रेखांकित किया कि स्थानीय कारोबार को बढ़ावा देने में आम लोगों की भागीदारी महत्वपूर्ण है।

See also  धामी बोले उत्तराखंड को 2047 तक विकसित बनाने का संकल्प